Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2024Updated:September 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम रांची आ रही है. राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है. इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभियान संजय ए लाटकर ने की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता और प्रभावी बनाना था. बता दें कि दो दिवसीय दौरे से संबंधित सभी सुरक्षा बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई. राष्ट्रपति की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील स्थानों, कार्यक्रम स्थलों और आवाजाही के दौरान लागू की जाने वाली सुरक्षा योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया. इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन हो सकें.

    इस बैठक में आईजी द०छो०प्रक्षेत्र अखिलेश कुमार झा, डीआईजी द०छो०क्षेत्र अनूप बिरथरे, डीआईजी बोकारो रेंज सुरेंद्र कुमार झा, उपायुक्त राँची राहुल सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक राँची चंदन कुमार सिन्हा एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त सभी वरीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया है.

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तय किए गए प्रमुख बिंदु

    सुरक्षा घेरे की योजना: राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों के चारों ओर कड़े सुरक्षा घेरे बनाए जाएंगे। इसमें स्थानीय पुलिस, और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय स्थापित किया गया है.

    यातायात प्रबंधन: राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं. राष्ट्रपति के काफिले के मार्ग पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा ताकि कोई अवरोध उत्पन्न न हो.

    विधि व्यवस्था: किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दलों को तैनात किया गया है. इसके अलावा भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

    अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति: राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी वरीय पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है. प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान पर सुरक्षा निगरानी के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

    इस अवसर पर ADG संजय लाटकर ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा हमारे लिए गर्व की बात है, और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दें और समन्वय के साथ कार्य करें. वहीं बैठक के अंत में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता और कुशलता से करने का निर्देश दिया है.

     

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आईजी उपायुक्त कार्यक्रम स्थल चंदन कुमार सिन्हा डीआईजी दो दिवसीय दौरा रांची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वरीय पुलिस अधीक्षक संजय ए लाटकर संवेदनशील स्थान सुरक्षा बैठक सुरक्षा मानक सुरक्षा योजनाएं सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपर्युषण पर्व में 32 दिन का रखा उपवास, जानें क्या है इस पर्व का महत्व
    Next Article प्रेमी ने प्रेमिका को कार से कुचला, 3 महीने बाद किसी और से होने वाली थी शादी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.