खूंटी: खूंटी पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के मार्टिन केरकेट्टा के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया. 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने ढोल नगाड़े के साथ माइक से अनाउंसमेंट किया, जिसमें लोगों से अपील की गई कि वे उसे पनाह न दें और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई. रनिया पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई भी उसे पनाह देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसपी अमन कुमार ने बताया कि मार्टिन केरकेट्टा के खिलाफ खूंटी और आसपास के जिलों में कई मामले दर्ज है. हाल के दिनों में उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए गए हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि नक्सली को संरक्षण देना कानूनी अपराध है. उन्होंने परिजनों से अपील की कि वे उसे सरकार की सरेंडर नीति के तहत मुख्यधारा में लौटने के लिए कहें.
खूंटी पुलिस ने की कार्रवाई, ढोल नगाड़े के साथ 15 लाख के इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा के घर पर इश्तेहार चस्पा किया

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article 2024 में गठबंधन सरकार महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

