पाकुड़: मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन श्रद्धा के साथ मनाया.यह जुलूस हरिणडंगा मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष हाजी तनवीर आलम के अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में ईद मिलादुन्नबी जुलूस निकाला गया. जुलूस में हजारों इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों ने हिस्सा लिया. पैगंबर साहब के जन्मदिन के मौके पर विश्व शांति की कामना की गयी. मिलादुन्नबी जुलूस रहा शांतिपूर्ण ईद मिलादुन्नबी जुलूस जिला मुख्यालय के हरिणडांगा बाजार से निकाला गया. जो खुदीराम चौक होते हुए अम्बेडकर चौक, इंदिरा चौक, भ्रमण करते हुए बिरसा चौक से तांतीपाड़ा होते हुए वापस हिरण चौक में सम्पन्न हुआ. हिरण चौक मदरसा के पास हजारों लोगों के बीच कमेटी द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया. मिलादुन्नबी जुलूस शांतिपूर्ण भ्रमण के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी चौक चौराहे में दर्जनों जवान व अधिकारियों को तैनात किया था. जबकि गश्ती दल को जुलूस के साथ रखा गया. इस जुलूस ने पूरे शहर का भ्रमण किया. जुलूस हरिण चौक पर आकर समाप्त हुआ. मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष और क्या कुछ कहा है आपको सुनाते हैं.
पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर निकाला गया जुलूस- ए- मोहम्मदी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

