Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 5:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अब आसान नहीं होगा किसी भी केस को बंद करना, आईजी-डीआईजी तक भी जाएगी संचिका
    जोहार ब्रेकिंग

    अब आसान नहीं होगा किसी भी केस को बंद करना, आईजी-डीआईजी तक भी जाएगी संचिका

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड कैडर के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अनिल पाल्टा के एडीजी सीआईडी बनने के बाद झारखंड में अनुसंधान के तौर-तरीकों को बदला जा रहा है। अपराध अनुसंधान विभाग में मामलों की जांच के लिए एडीजी ने नए गाइडलाइन जारी किए गए हैं।

    • क्या है नया गाइडलाइन

    किसी भी केस में अंतिम रिपोर्ट देकर अब मामले को बंद करना आसान नहीं होगा। एफआईआर दर्ज होने के बाद केस के जांच अधिकारी की रिपोर्ट का सुपरविजन कर अब तक डीएसपी या एसपी स्तर के अधिकारियों के दौरे का प्रगति प्रतिवेदन निकाला जाता था। केस की फाइल बंद करने की अनुशंसा भी सुपरविजन अधिकारियों की ओर से की जाती थी, जिसमें एसपी के आदेश भी शामिल होता था। सीआईडी एडीजी अनिल पाल्टा ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। एडीजी सीआईडी के आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि सीआईडी की ओर से जिन कांडों की जांच की जा रही है उसमें अंतिम प्रगति प्रतिवेदन के विषय में सही जानकारी नहीं मिल पाती है। इसलिए सीआईडी एडीजी ने केस के क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के संबंध में एक परफॉर्मा तैयार किया है।

    • अब कैसे बंद होगी केस की फाइल

    सीआईडी एडीजी के आदेश के मुताबिक, किसी भी केस के पर्यवेक्षण अधिकारी अंतिम प्रगति प्रतिवेदन कांड की संचिका में समर्पित करेंगे। केस की फाइल बंद करने में आला अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। एसपी, डीआईजी और आईजी स्तर के अधिकारियों के माध्यम से यह फाइल एडीजी तक भेजी जाएगी। अंतिम प्रगति प्रतिवेदन में सभी वरीय अधिकारियों को नोट सीट पर अपनी टिप्पणी भी लिखनी होगी।

    • 21 बिंदुओं पर देनी होगी जानकारी

    अंतिम जांच रिपोर्ट में अब परफार्मा में अनुसंधानकर्ता को 21 बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। जिसमे कांड संख्या, घटना का समय, प्राथमिकी की तारीख, वादी का नाम और पता प्राथमिकी की धाराएं। इसके साथ-साथ पर्यवेक्षण में किन-किन आरोपियों के खिलाफ किन-किन धाराओं में मामला सत्य पाया गया, अभियुक्त के संबंध में पूरी जानकारी उनके पैन-पासपोर्ट नंबर समेत अंतिम प्रगति प्रतिवेदन देते के समय आरोपी को समन किया जाएगा। अंतिम प्रतिवेदन में यदि अनुसंधान में कोई विलंब की वजह हो तो वह भी बतानी होगी. प्राथमिकी से अलग कोई नया आरोप अगर सामने आता है तो उसकी संक्षिप्त विवरण भी देनी होगी। कांड के अनुसंधान की विस्तृत विवरण फॉरेंसिक रिपोर्ट, किसी अभियुक्त को सरकारी गवाह बनाया गया हो तो उसकी अनुशंसा कांड, साथ में उपलब्ध साक्ष्यों की कमी का विवरण भी अंतिम प्रतिवेदन में देना होगा।

    Jharkhand news Jharkhand police Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article30 जून तक बुक सभी टिकट रद्द, चलती रहेंगी विशेष ट्रेनें: रेलवे
    Next Article सरकार श्रमिकों का किराया वहन कर रही है और आगे भी करेगी : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.