Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बन गया है, जो धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ रहा है. इस गतिविधि के कारण बिहार, झारखंड और कई अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, डीप डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में सक्रिय है. यह पिछले 6 घंटों में 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. वर्तमान में यह पुरी ओडिशा से लगभग 70 किमी दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 140 किमी पूर्व, पारादीप (ओडिशा) से 120 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और चांदबली (ओडिशा) से 170 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम स्थित है. इसके अलावा, यह कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 240 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व और दीघा (पश्चिम बंगाल) से 290 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम की स्थिति में है.

    झारखंड में कल होगी जमकर बारिश

    मौसम विभाग ने बताया कि डीप डिप्रेशन के पुरी के पास ओडिशा तट को पार करने की संभावना है और यह 9 सितंबर की दोपहर तक ऐसा होने की संभावना है. इसके बाद यह ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ेगा. इसके प्रभाव से 12 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके अलावा झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिलों में 10 सितंबर को और चतरा, हजारीबाग, कोडरमा में 11 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है. स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

    आंध्र प्रदेश उत्तर-उत्तर-पश्चिम ओड़िशा कलिंगपट्टनम गोपालपुर चांदबली झारखंड डीप डिप्रेशन दीघा पश्चिम बंगाल पारादीप पुरी बंगाल की खाड़ी बिहार भारी बारिश मौसम विज्ञान विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपत्नी की गला काटकर कर दी ह’त्या, ट्रेन पकड़कर पति हो गया फरार
    Next Article HC ने बीटेक छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की फांसी की सजा बरकरार रखी, बेल याचिका खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    झारखंड

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.