Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शहर की बड़ी आबादी को आज नहीं मिलेगी बिजली, हीराबाग पावर सब स्टेशन में लगेगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर
    झारखंड

    शहर की बड़ी आबादी को आज नहीं मिलेगी बिजली, हीराबाग पावर सब स्टेशन में लगेगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: शहर की एक बड़ी आबादी को आज बिजली नहीं मिलेगी. हीराबाग पावर सर्विस स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के चलते सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता आरपी सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वज्रपात के कारण हीराबाग पावर सब स्टेशन में 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल गया था. इस समस्या को सुलझाने और बिजली आपूर्ति को और भी बेहतर बनाने के लिए, सोमवार को यहां पर 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के इस कार्य के कारण हीराबाग फीडर से जुड़े इलाकों में चार से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. हीराबाग फीडर से जुड़े अटल चौक, मटवारी, झील, नूरा सहित कई इलाकों में इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. आरपी सिंह ने उन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि जैसे ही मेंटेनेंस का कार्य समाप्त होगा, बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी. शहर के लोगों ने बिजली विभाग की इस पहल का स्वागत किया है. मानना है कि यह कदम भविष्य में बिजली आपूर्ति को और भरोसेमंद बनाएगा. हालांकि, उन्होंने बिजली विभाग से अनुरोध किया है कि मेंटेनेंस कार्य को समय पर और कुशलतापूर्वक पूरा किया जाए. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि वे इस दौरान बिजली बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। एलएल. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी अपील की है कि कोई भी तकनीकी समस्या या अन्य कठिनाइयों का सामना करने पर तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें.

     

    ट्रांसफार्मर बाधित बिजली मेंटेनेंस विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्री श्याम महोत्सव में 250 लोगों ने किया सुंदरकांड का पाठ, प्रभु को लगाया भोग
    Next Article 9 सितंबर का राशिफल : जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन 

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.