जामताड़ा : मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय एवं अन्य के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का थीम “अनीमिया, वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी एवं बेहतर शासन के लिए तकनीक का वृहत उपयोग” रखा गया है. इसकी सफलता के लिए समग्र प्रयास की आवश्यकता है, ताकि पोषण माह कार्यक्रम सफल हो सके. आगे उन्होंने कहा कि पोषण के साथ पढ़ाई इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आंगनवाड़ी सेविकाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. यह आंगनवाड़ी सेविकाओं की जिम्मेवारी है कि उनके पोषक क्षेत्र के गर्भवती/धात्री महिलाओ सहित उनके सेंटर पर आने वाले बच्चों को सही और उचित पोषण कैसे मिले, उन्हें संतुलित आहार कैसे मिले. उन्होंने कहा कि संतुलित आहार सस्ता और महंगा दोनो हो सकता है. बस इसकी सही जानकारी उन्हें देने की आवश्यकता है. उदाहरणस्वरूप उन्होंने कहा कि अगर आप बेदाना (अनार) खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो उसके स्थान पर केला खा सकते हैं, इसमें भी आयरन की भरपूर मात्रा होती है, इसके अलावा उन्होंने अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से अवगत कराया. वहीं इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने बच्चे को स्तनपान जरूर करवाएं, यह जरूरी है. मां के दूध नवजात शिशुओं के लिए सर्वोत्तम एवं सम्पूर्ण आहार है, यह उन्हें रोग प्रतिरोधक बनाता है, विभिन्न प्रकार की मौसमी एवं अन्य बीमारियों से बच्चों की रक्षा करने में मदद करता है. उन्होंने ब्रेस्ट फीडिंग की महत्ता का खूब प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चे भले चंगे हो. उपायुक्त ने कहा कि सही पोषण को अपनाकर ही हमारा झारखण्ड सुपोषित एवं सशक्त बनेगा. इसके लिए जनभागीदारी की आवश्यकता है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील कर कहा की राष्ट्रीय पोषण माह को सफल बनाने में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें. वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ ने पोषण माह के दौरान की जानेवाली गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान समग्र रूप से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं किशोरियों और कम उम्र के बच्चों में पोषण स्तर में आपेक्षित सुधार लाने सहित अन्य बिंदुओं पर जन भागीदारी से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं अन्य के द्वारा सही एवं उचित पोषण की महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पोषण रैली निकाली. वहीं इस दौरान उपायुक्त द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पोषण जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं उपायुक्त के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोषण शपथ दिलाया गया साथ ही हस्ताक्षर कर पोषण माह को सफल बनाने हेतु अपील किया गया. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे.
राष्ट्रीय पोषण माह का उपायुक्त ने किया शुभारंभ, मां के दूध को बताया सर्वोत्तम आहार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

