Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बोले, भाजपा बनाएगी नया संकल्प पत्र, जनता से मांगा सुझाव
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बोले, भाजपा बनाएगी नया संकल्प पत्र, जनता से मांगा सुझाव

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को लेकर बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने घोषणा की कि पार्टी एक सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी संकल्प पत्र तैयार करेगी, जो जनाकांक्षाओं के अनुरूप होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करती है. हमारी पार्टी अपने संकल्पों को पूरी ईमानदारी से अमल में लाती है. आगामी विधानसभा चुनाव में भी हम वहीं करेंगे, जो हम जनता से वादा करेंगे. हम ठगबंधन की तरह झूठे वादे नहीं करते. उन्होंने पार्टी की घोषणा पत्र समिति के कामकाज पर भी प्रकाश डाला, जो विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में संकल्प पत्र को तैयार कर रही है.

     

    जनता से करेंगे सीधा संवाद

    प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संकल्प पत्र निर्माण के लिए भाजपा प्रत्येक जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी. इन कार्यक्रमों के दौरान पार्टी के तीन-तीन नेता समाज के विभिन्न वर्गों जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और अन्य समुदायों से सुझाव प्राप्त करेंगे. इस प्रक्रिया के तहत सुझाव पेटी भी लगाई जाएगी, जहां लोग लिखित रूप में अपने सुझाव दे सकेंगे. भाजपा की योजना के अनुसार, संकल्प पत्र निर्माण समिति सभी सामाजिक समूहों से सुझाव जुटाएगी. इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, महिला, युवा, व्यापारी, हॉस्टल में निवास करने वाले छात्र, निजी शिक्षण संस्थान, लोक कलाकार, कर्मचारी संगठन, दिव्यांग जन, संगठित और असंगठित मजदूर संगठन, पंचायत प्रतिनिधि, फुटपाथ विक्रेता और अन्य सामाजिक समूह शामिल हैं.

     

    जीवाईएएन पहल और संवाद

    बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि भाजपा जीवाईएएन (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) के चार अमृत स्तंभों पर केंद्रित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेगी. इसके तहत विभिन्न जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो जनता को विकास और प्रगति के प्रति प्रेरित करेंगे.

     

    सुझाव के लिए वाट्सएप नंबर जारी

    भाजपा ने जनता से सुझाव प्राप्त करने के लिए एक वाट्सएप नंबर भी जारी किया है. इस नंबर पर हर वर्ग के लोग अपनी राय और सुझाव दे सकते हैं. जिससे कि संकल्प पत्र में अधिक से अधिक जनहितकारी बिंदुओं को शामिल किया जा सके.

     

    ये रहे मौजूद

    प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता प्रतुल शाह देव, विजय चौरसिया और विवेक विकास भी उपस्थित थे.

    अन्नदाता गरीब जनता की राय जनता से सीधा संवाद जनहितकारी बिंदु। जनाकांक्षाओं जीवाईएएन पहल झारखंड नारी बाबूलाल मरांडी भाजपा युवा वाट्सएप नंबर विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र सर्व स्पर्शी संकल्प पत्र सुझाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची वासियों को मिली राहत,ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल खत्म
    Next Article युवती ने दामोदर नदी में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.