Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शहर की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश
    झारखंड

    शहर की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के विकास कार्यों का मासिक समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई. बैठक में नगर निकाय में चल रहे विकास कार्यों, संचालित योजनाओं, राजस्व संग्रहण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पीएम आवास योजना शहरी सहित विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को चालू वित्तीय वर्ष में ली गई योजनाओं, पूर्ण योजनाओं, लंबित योजनाओं आदि की जानकारी ली एवं लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य का वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान पाया कि चालू वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत जामताड़ा का वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध होल्डिंग टैक्स में 48.70 प्रतिशत, ट्रेड लाईसेंस में 111.94 प्रतिशत एवं अन्य में 155.02 प्रतिशत उपलब्धि है. वहीं नगर परिषद मिहिजाम के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध होल्डिंग टैक्स में 49.62 प्रतिशत, जल संग्रहण में 92.25 प्रतिशत एवं ट्रेड लाइसेंस में 176.11 प्रतिशत उपलब्धि रही. उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप ससमय होल्डिंग टैक्स वसूल करने सहित अन्य बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखने में नगर वासियों में अवेयरनेस फैलाएं, पब्लिक प्लेस पर गंदगी न फैलें, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं, पर्यावरण दूषित होने वाले कारकों पर ध्यान दें. अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करें एवं उनसे जुर्माना वसूल करें. वहीं उन्होंने बरसात का मौसम को देखते हुए कीड़े मकोड़े एवं मच्छरो के प्रकोप से बचने हेतु नियमित रूप से साफ सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु फॉगिंग करने, समय से कचड़ा उठाव आदि के लिए अपेक्षित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया. वहीं उन्होंने कहा कि सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखें. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद मिहिजाम राजीव कुमार मिश्र, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा दानिश हुसैन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे.

    डीसी नगर निकाय व्यवस्था शहर समीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article7 सूत्री मांगों को लेकर सीपीएम ने दिया धरना, महंगाई से जनता त्रस्त
    Next Article 7 सूत्री मांगों को लेकर सीपीएम ने दिया धरना, महंगाई से जनता त्रस्त

    Related Posts

    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    Latest Posts

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.