नई दिल्ली: कानपुर में शुक्रवार की देर रात साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. लोको पायलट ने बताया कि इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया, जिससे यह दुर्घटना हुई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की है. जिसमें बताया कि यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई और आगे की यात्रा के लिए व्यवस्था की गई है. आईबी और यूपी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे

