
- Advertisement -
पूर्वी सिंहभूम: जिले में 12000 लोगों के राशन कार्ड रद्द किये जाएंगे. इसका कारण यह है कि इन लोगों ने छह माह और उससे ज्यादा समय से राशन नहीं उठाया है. इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से बने ग्रीन राशन कार्ड भी शामिल हैं. ये 12000 राशन कार्ड शहरी क्षेत्र के हैं। इसमें जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र, गोलमुरी सह जुगसलाई क्षेत्र, जुगसलाई नगर परिषद, मानगो नगर निगम क्षेत्र शामिल है.
प्रभात खबर में छपी खबर के मुताबिक छह माह से राशन नहीं लेने वाले कार्डधारियों का राशन कार्ड को रद्द करने की अनुशंसित रिपोर्ट शहरी क्षेत्र के पीडीएस डीलरों ने जमशेदपुर विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कर दिया है. हर दिन पीडीएस दुकानों से खाद्यान्न के वितरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा कर रही है.
जिन पीडीएस डीलरों का वितरण का प्रतिशत कम है उन्हें डीसी के आदेश से शो-कॉज कर लिखित जवाब मांगा जा रहा है। इस पर पीडीएस डीलरों ने चिह्नित 12000 राशन कार्ड को रद्द करने की अनुशंसा की है. हालांकि यदि कोई वैध कारण के साथ आवेदन करे कि राशन क्यों नहीं उठाया है, तो विभागीय पदाधिकारी वैसे आवेदनों की समीक्षा करेंगे और फिर से उनका राशन कार्ड बन जाएगा। हालांकि, यह कदम विभागीय पदाधिकारी जिले में राशन कार्ड के कोटे की रिक्तियों के अनुरूप ही उठा सकेंगे.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

