
- Advertisement -
लोहरदगा :कीटनाशक के सेवन के बाद लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती एक युवक की मौत हो गई है. युवक को कीटनाशक के सेवन से गंभीर होने के बाद इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पर उसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला गांव निवासी स्वर्गीय गोवर्धन राम के 35 वर्षीय पुत्र नीरज राम के रूप में हुई है. नीरज ने 6 अगस्त को कीटनाशक का सेवन कर लिया था. जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। नीरज को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया था. जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नीरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है. पुलिस ने परिजनों का बयान भी दर्ज किया है.
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

