JHARKHAND: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन ने जिले के विभिन्न अनुमंडल अस्पताल, सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र को अपग्रेड करते हुए यहां 24 घंटे चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही हजारीबाग के प्रमंडलीय सदर अस्पताल/ मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में यथासीघ्र सीसीयू, बर्न यूनिट और कैंसर रोगी के प्राथमिक इलाज के लिए अलग से यूनिट बनाने की मांग को लेकर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मिले. रंजन चौधरी ने सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. सिंह से राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अस्पताल संचालक एवं रख- रखाव योजना के तहत प्राप्त राशि का सदुपयोग जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए करते हुए विभिन्न हॉस्पिटल और स्वास्थ्य केंद्रों की सुदृढ़ करने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र के जरुरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. सिविल सर्जन डॉ.एस.पी.सिंह ने रंजन चौधरी को आश्वस्त करते हुए कहा की जल्द ही जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में व्यापक बदलाव दिखेगा .
हजारीबाग में स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन, सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सिविल सर्जन से मिले रंजन चौधरी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

