रामगढ़: प्रेस क्लब रामगढ़ के सभागार में सुबह 9:30 बजे से सत्र 2024-26 के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. जिसमें कुल 201 मत डाले गए. जिसकी मतगणना प्रेस परिसर में 28 जुलाई को ही संध्या 4:00 बजे से की गई. देर रात सभी पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा मुख्य चुनाव पदाधिकारी आनंद अग्रवाल और उनकी टीम के द्वारा की गई. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र कुमार वीरू, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार बबलू, सचिव पद के लिए धनेश्वर प्रसाद, सह सचिव पद के लिए नारायण दत्त व्यास और कोषाध्यक्ष के लिए दुर्वेश आलम चुने गए. वहीं कार्यकारिणी सदस्य में दिलीप कुमार सिंह, दीपक कुमार, सौरभ नारायण सिंह, सुरेंद्र कुमार पासवान, सुरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, रितेश कुमार, राजकुमार रविदास, शंकर कुमार देवरिया, एवं मनोरंजन लहरी विजयी घोषित किए गए. चुनाव संपन्न कराने में मुख्य रूप से जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष ऋषि कुमार महतो, महासचिव सीताराम, संयुक्त सचिव शंभू प्रसाद, कोषाध्यक्ष हरखनाथ महतो व सम्मानित सदस्य प्रणब मुखर्जी, रामजी, अखौरी कृष्ण बिहारी,जितेंद्र कुमार, लोकेश कुमार, अभिषेक दराद सूरज नायक, संजय घोष का योगदान रहा.
प्रेस क्लब रामगढ़ का चुनाव संपन्न, वीरेंद्र अध्यक्ष और धनेश्वर सचिव निर्वाचित

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleबेरमो विधायक ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया लोकार्पण
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

