पाकुड़: शहर के पुराना टाउन हॉल में एआईएमआईएम के द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें जिला अध्यक्ष शमसाद आलम,प्रदेश सचिव डॉ नसीम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई तरह के टिप्स दिए. साथ ही संगठन को मजबूत करने की बात कही गयी. जिला अध्यक्ष ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा का जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हुआ है. आज भी यहां कई तरह की समस्याएं है. केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़ा की पार्टी है एआईएमआईएम. पाकुड़ में न ही बिजली सुविधा ठीक है. शहरी जलापूर्ति योजना वर्षों से ठप पड़ी है. योजना पिछले दस साल से कछुआ चाल चल रहा है. इलाके में गर्मी के दिनों में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पानी की दिक्कत होती है. पहाड़ी इलाके में लोग झरना, तालाबों पानी पीते हैं. सड़कों का हाल बदतर हो चुका है. स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी नहीं है. ऐसे में मरीज इलाज के लिए जाते है तो बंगाल रेफर कर दिया जाता है.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

