गिरिडीह। शहर के मौलाना आज़ाद (पदम) चौक व शिव मोहल्ला के बीच मुहर्रम के अखाड़े के दौरान देर रात दो पक्षों के लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हुए पथराव करने लगा. हालांकि पथराव की घटना कुछ पल में ही शांत हो गई. लेकिन पथराव की घटना होने से थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया. असामाजिक तत्वों ने डोमिनोज पिज़्ज़ा की दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही गिरीडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीएम श्रीकांत यशवंत और एसडीपीओ बिनोद रवानी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं इससे पूर्व नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए माहौल को शांत कराया. इस दौरान क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात करते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इधर पथराव की घटना में एक युवक के घायल होने की भी बात सामने आ रही है. लेकिन, अभी तक न तो युवक के घायल होने की पुष्टि हो पाई है और न ही पथराव होने के कारण ही पता चल पाया है.
इधर, गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि माहौल को ज्यादा खराब होने से पहले पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. जल्द सभी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजने का काम करेगी. पुलिस की एक टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.
देर रात गिरिडीह में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

