Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 1:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुहर्रम को लेकर डीजीपी का सख्त निर्देश, पूर्व में घटित सांप्रदायिक घटनाएं वाले जिलों में रखे विशेष सतर्कता
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम को लेकर डीजीपी का सख्त निर्देश, पूर्व में घटित सांप्रदायिक घटनाएं वाले जिलों में रखे विशेष सतर्कता

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुहर्रम को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है. इस मामले को लेकर राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने विधि-व्यवस्था को लेकर आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी के साथ बैठक कर जानकारी ली. डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के एसएसपी और एसपी को कई दिशा-निर्देश दिए है. उन्होंने सभी संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर चर्चा की. वैसे जिलों में जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं घटित हुई है, उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है.

    हर जिले में पार्यप्त मात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की जा रही है. जुलूस के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को बॉडी प्रोटेक्टर समेत अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ लैश रहने के निर्देश भी दिए गए हैं. सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. ताकि आसामाजिक तत्व अफवाह ना फैल सके.

    माहौल बिगाड़ने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश 

    डीजीपी ने मुहर्रम के दौरान किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश जिला के एसएसपी-एसपी को दिया है. उन्होंने कहा है कि सभी थाने में स्थानीय शांति समिति की बैठक आयोजित कर कोई भी फर्जी या धार्मिक खबर की सूचना मिलने पर उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या अपने नजदीकी पुलिस थाना में दें, ताकि इस पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके. थाने में होने वाली शांति समिति की बैठक में पिछले वर्षों के वैसे चिन्हित स्थान जहां संप्रदाय घटनाएं घटित हुई हो वहां अतिरिक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी व ड्रोन से निगरानी रखने पर जोर दिया है.

    डीजीपी मुहर्रम रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुहर्रम पूर्व को लेकर मेन रोड में फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर रांची पुलिस की खास नजर
    Next Article स्कूटी के शोरूम में लगी आग, मची अफरा- तफरी

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर में एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    April 23, 2026
    क्राइम

    IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या: अलवर में रेप के बाद एम्बुलेंस से दिल्ली पहुँचा कातिल, पढ़ें वारदात की खौफनाक इनसाइड स्टोरी

    April 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ा निरीक्षण, कई जगहों पर बदलाव की तैयारी

    April 23, 2026
    Latest Posts

    देवघर में एनआईए-एटीएस की संयुक्त छापेमारी, दो संदिग्ध हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

    April 23, 2026

    IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या: अलवर में रेप के बाद एम्बुलेंस से दिल्ली पहुँचा कातिल, पढ़ें वारदात की खौफनाक इनसाइड स्टोरी

    April 23, 2026

    रांची में ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ा निरीक्षण, कई जगहों पर बदलाव की तैयारी

    April 23, 2026

    हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 57 अपराधी गिरफ्तार, 69 मनचलों को PR बॉन्ड पर छोड़ा

    April 23, 2026

    JAC 10वीं रिजल्ट 2026 आज हो सकता है जारी: वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.