Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की पत्नी को जमीन के बदले मिला प्लॉट, अब हो रहा बवाल, जानें क्या है मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की पत्नी को जमीन के बदले मिला प्लॉट, अब हो रहा बवाल, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को जमीन के बदले प्लाट आवंटन का मामला गरमाया हुआ है. वहीं बीजेपी ने इसमें भी घोटाले का आरोप लगाया है. बीजेपी का आरोप है कि जो प्लॉट उन्हें दिया गया है उसकी कीमत काफी अधिक है. बता दें कि पार्वती के पास मैसूर जिले के केसारे गांव में 3 एकड़ 16 गुंटा जमीन थी. यह जमीन पार्वती के भाई मल्लिकार्जुन ने उन्हें गिफ्ट की थी. इस जमीन को मुडा  ने विकास के लिए अधिग्रहित किया था और इस जमीन के बदले पार्वती को 2021 में विजयनगर इलाके में कुल 38,283 वर्ग फीट प्लॉट दिए गए थे.

    तीन एकड़ जमीन का मामला

    कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया विवादों में हैं. आरोप है कि सिद्धारमैया की पत्नी को जमीन के बदले जमीन आवंटन में घोटाला किया गया है. यह पूरा विवाद तीन एकड़ जमीन से जुड़ा है. हालांकि, सिद्धारमैया ने दावा किया कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण ने उनसे (पत्नी) जमीन अवैध रूप से अधिग्रहित की है. सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पत्नी मुआवजे की हकदार थीं, इसलिए उन्हें जमीन के बदले दूसरी जगह जमीन दी गई है. अगर बीजेपी को लगता है कि हमें दी गई जमीन ज्यादा महंगी है तो उस जमीन को वापस ले लेना चाहिए और हमें हमारा हक दिया जाना चाहिए. ये प्लॉट दक्षिण मैसूर के एक प्रमुख इलाके में हैं. आरोप है कि विजयनगर में प्लॉट का बाजार मूल्य केसारे में उनकी मूल जमीन से काफी ज्यादा है, जिसे लेकर बीजेपी ने घोटाले का आरोप लगाया है. पार्वती को यह जमीन पिछले बीजेपी शासन के दौरान आवंटित की गई थी. यह पूरा विवाद कर्नाटक में विधानसभा सत्र से ठीक पहले सामने आया है.

    कर्नाटक जमीन प्लांट विवाद सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleATS की कुख्यात अमन साहू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन शूटर को दबोचा
    Next Article सभी सीओ और जमीन दलालों की संपत्ति की जांच कराए सरकार : बंधु तिर्की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.