रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पहुंचे भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के मुख्य गेट के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि यह ठगबंधन की सरकार है. हम सदन में हेमंत सरकार से यह जवाब मांगेंगे की चंपाई सरकार को हटाकर इस सरकार को क्यों आना पड़ा.
विधानसभा विशेष सत्र : भाजपा के विधायकों का सदन के बाहर प्रदर्शन, धरने पर बैठे

