बोकारो : बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट व्यवहार न्यायलय बेरमो में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता संघ महासचिव वकील प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो से मिले. इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता संघ के लाइब्रेरी के बारे में अवगत कराया. अधिवक्ता संघ के सचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि लाइब्रेरी तो है लेकिन उसमें क़ानून की किताबें नहीं है. जिससे व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता लाभ ले सके. साथ ही उन्होंने अधिवक्ता भवन के पास एक हाई मास्ट लाईट और जर्जर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की. गोमिया विधायक ने अधिवक्ता संघ के सचिव को आश्वासन दिया कि ये सभी कार्य जल्द ही पूरा किया जायेगा.
गोमिया विधायक से मिले अधिवक्ता संघ के महासचिव, समस्याओं से कराया अवगत

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article आरोग्य अमृत तुल्य प्रतिष्ठान का उद्घाटन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

