Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत का फ्लोर टेस्ट कल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक दल की बैठक में आज बनेगी रणनीति
    झारखंड

    हेमंत का फ्लोर टेस्ट कल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक दल की बैठक में आज बनेगी रणनीति

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा में सोमवार को फ्लोर टेस्ट है. विश्वास मत पेश करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. विश्वास मत में पास होने के लिए सत्ता पक्ष आज शाम रणनीति बनाएगी, वहीं सरकार को घेरने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक में रणनीति बनेगी. इंडिया गठबंधन के सभी विधायक आज शाम सात बजे कांके रोड स्थित सीएम आवास में जुटेंगे. हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विश्वास मत को लेकर चर्चा होगी. सत्ता पक्ष का कहना है कि उनके विधायक एकजुट हैं. फिर भी राज्यपाल के आदेश से विश्वास मत सदन में पेश किया जायेगा. इंडिया गठबंधन की बैठक में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के विधायक मौजूद रहेंगे. इस बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

    विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भाजपा की बैठक आज

    उधर विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की भी बुलायी गयी है. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में होने वाले इस बैठक में फ्लोर टेस्ट के दौरान हेमंत सरकार को घेरने की रणनीति बनायी जायेगी. बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्षबाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहेंगे.

    क्या है विधानसभा की दलगत स्थिति

    लोकसभा चुनाव के बाद 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों की संख्या घटी है. चार विधायक चुनाव जीतकर सांसद बने हैं. इनमें से दो भाजपा के और दो झामुमो के हैं. नलिन सोरेन, जोबा मांझी, ढुल्लू महतो और मनीष जायसवाल ने चुनाव जीतने के बाद विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. वहीं झामुमो की विधायक सीता सोरेन ने भी विधायकी से इस्तीफा दे दिया है. इस तरह विधानसभा में विधायकों की संख्या फिलहाल 76 बची है. भाजपा छोड़ कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले जेपी पटेल ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है. वहीं झामुमो विधायक चमरा लिंडा और लोबिन हेंब्रम पार्टी से निलंबित हैं. इन तीनों विधायकों के वोट पर सबकी नजरें होंगी.

    हेमंत के पास हैं विश्वास मत के आंकड़े

    विधानसभा में फिलहाल निर्वाचित विधायकों की संख्या 76 है. ऐसे में विश्वास मत हासिल करने के लिए हेमंत सोरेन को 39 विधायकों का समर्थन चाहिए. सत्ता पक्ष के पास 46 विधायकों का समर्थन है. इनमें झामुमो के 27, कांग्रेस के 17, राजद और सीपीआई माले के 01-01 विधायक शामिल हैं.

    फ्लोर टेस्ट बैठक रणनीति विधायक विपक्ष सत्ता पक्ष हेमंत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरूद्र चण्डी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, भगवती के जयकारे से गूंजा नगर
    Next Article होम्योपैथी डॉक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की कर रही तलाश

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.