रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की जनता ने पहली बार ऐसी सरकार देखी है जो अपने दल, अपने विधायकों और अपने मंत्रियों से डरती है. कहा कि हेमंत सरकार पार्ट 3 में तो यह भय कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है इसलिए मुख्यमंत्री जल्दबाजी में अकेले शपथ लेते हैं. कैबिनेट का कोई मंत्री अभी साथ नहीं. भय इतना कि विश्वास मत के बाद की प्रतीक्षा करा दी. उन्होंने कहा कि इसके पहले हेमंत सोरेन उनसे ही डर गए जिनको उन्होंने दबाव में ही सही मुख्यमंत्री बनाया था और मौका मिलते ही जबरदस्ती हटा दिया, ताकि कहीं चंपई सोरेन उनके रास्ते का कांटा न बन जाएं. बाबूलाल ने कहा कि इस सरकार का कार्यकाल ही भय से भाग दौड़ करने में बीत गया. कभी ये विधायकों को लेकर हैदराबाद जाते हैं, कभी रायपुर, तो कभी अपने ही विधायकों पर मुकदमा दर्ज कराते हैं. राज्य की जनता ऐसी सरकार से जल्द निजात चाहती है.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous ArticleJBKSS का मिलन समारोह, कई लोग हुए संगठन में शामिल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

