Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोली डीसी, नियमों की अनदेखी से होती है ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं
    झारखंड

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोली डीसी, नियमों की अनदेखी से होती है ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा :  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई. समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया. समीक्षा के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान, वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से पालन करने हेतु जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दिए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की.

    नो हेलमेट, नो पेट्रोल लागू

    बताया गया कि बिना हेलमेट के 24 एवं बिना सीट बेल्ट के 05 वाहनों पर कार्रवाई की गई है. सभी पेट्रोल पंपों में नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया है एवं इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है. वहीं उपायुक्त ने क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान आम लोगों को बताएं कि हेलमेट, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट बहुत जरूरी है. ओवर स्पीडिंग गलत साइड में वाहन चलाना सुरक्षात्मक एवं कानूनी दोनो दृष्टिकोण से गलत है एवं यह अपराध है. लोगों की जान कीमती है, ऐसे में उन्हें जागरूक करने तथा लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध वाहन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई करें. उन्होंने अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा से जुड़ा है, इसका उद्देश्य आप सबों की सुरक्षा है, ताकि लोग सभी नियमों का अनुसरण करें एवं दुर्घटना नगण्य हो सके. वहीं उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाएं. इसके लिए बैनर पोस्टर, साइनेज आदि का प्रयोग करें. जीवन अनमोल है यह बात लोगों को समझाएं.

    जनप्रतिनिधियों को भी करे अवेयर

    उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों को भी अवेयर करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने को निर्देश दिया. कहा कि शिक्षकों, अभिभावकों को भी अवेयर करें, और उन्हें सड़क सुरक्षा की जानकारी दें. उपायुक्त ने कहा कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं जागरूकता में कमी एवं सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी के वजह से होता है. उन्होंने अवैध बंपरों के बारे में कहा कि ग्रामीण मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से बनाए गए गति अवरोधक दुर्घटना का कारण बनते हैं और जानमाल की क्षति होने का खतरा रहता है. जिला अंतर्गत सड़कों में बनाये गये अनऑथराइज्ड हंप्स (जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना हो) को उपायुक्त ने अविलंब हटाने का निर्देश दिया. इसके अलावा उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी, चिकित्सक एवं निजी अस्पतालों आदि से आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. साथ ही गुड सेमेरिटन के प्रोत्साहन एवं जागरूकता हेतु पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा एंबुलेंस सेवा के तहत सरकारी एवं निजी एम्बुलेंस चालकों एवं दुर्घटना के क्रम में क्विक रिस्पॉन्स हेतु निर्देश दिया गया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथान, वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डा गोपाल कृष्ण झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक, मोटरयान निरीक्षक श्री संजय हांसदा, सहित सड़क सुरक्षा टीम के कर्मी तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह, माज आलम एवं अन्य उपस्थित थे.

    डीसी बैठक सड़क समिति सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध खनन व खनिज परिवहन पर लगाएं पूर्ण विराम : उपायुक्त
    Next Article मुकेश लुनायत को मिली सरायकेला की नई जिम्मेदारी, हटाये गए मनीष टोप्पो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.