Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दामोदर नदी में नहाने के दौरान चार युवक डूबे, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
    झारखंड

    दामोदर नदी में नहाने के दौरान चार युवक डूबे, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बोकारो के दामोदर नदी में आज चार युवक नहाने के दौरान नदी में डूब गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें बचा लिया गया. घटना बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के बरुआ घाट के दामोदर नदी की है. बताया जा रहा है की आज चार युवक नहाने गए थे. दामोदर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण नदी के मझधार में फंस गए और डूबने लगे. इस दौरान बरुआ घाट में सैलानियों की भी संख्या काफी थी. चारों युवकों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया. सभी बेहोशी की हालत में थे.  उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई. इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. चारों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोग और जोहार पार्टी के ग्रामीणों ने कहा कि जब दामोदर का जलस्तर बढ़ता है तो इस तरह की घटना हर साल होती है. उन्होंने कहा कि तेनुघाट डैम का फाटक खुलने से दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ता है. ऐसे में जिला प्रशासन को इसपर पहल करनी चाहिए और पहले से अलर्ट जारी करना चाहिए.

    जान डूबा दामोदर नदी नहाने बचाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोगनाडीह में बोले हेमंत सोरेन, अब हम ईडी-सीबीआई और जेल-फांसी से डरने वाले नहीं
    Next Article रांची नगर निगम ने एक दिन में कलेक्ट किया 3.5 करोड़ होल्डिंग टैक्स, पहली तिमाही में 33 करोड़ राजस्व मिला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.