Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस की समीक्षा बैठकों में चलती थी गोलियां, क्या भूल गया झामुमो : प्रतुल
    झारखंड

    कांग्रेस की समीक्षा बैठकों में चलती थी गोलियां, क्या भूल गया झामुमो : प्रतुल

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भाजपा की समीक्षा बैठकों में मारपीट और हंगामा को लेकर झामुमो के दिये बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा की समीक्षा बैठक पूरे प्रदेश में चल रही है. अधिकांश जगहों पर कार्यकर्ता सुचारू रूप से फीडबैक दे रहे हैं. सिर्फ देवघर में कुछ बाहरी तत्वों के द्वारा हंगामा करने की सूचना आई थी. यह पूरा मुद्दा प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में है. प्रतुल ने कहा कि भाजपा पर सवाल उठाने वाले झामुमो को जरा अपने सहयोगी दल कांग्रेस का झारखंड में भी ट्रैक रिकॉर्ड देख लेना चाहिए. 21 जून 2013 को रांची के कांग्रेस भवन में दो गुटों के बीच में वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े दर्जनों राउंड गोलियां चली थी और पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया था. इसके बाद 1 जुलाई 2019 को लोकसभा की हार की समीक्षा बैठक के दौरान तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को कांग्रेस कार्यालय में घुसने तक नहीं दिया गया और पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा था. प्रतुल ने कहा भ्रष्टाचार समेत दर्जनों मामलों में चौतरफा घिरी झामुमो ध्यान भटकाने के लिए नया नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही है.

     

    सीता सोरेन के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहा झामुमो

     

    प्रतुल ने कहा कि आज यह लोग सीता सोरेन के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. जिस समय सीता सोरेन ने सोरेन परिवार के उपर उनकी और उनकी बेटियों की उपेक्षा का आरोप लगाया था तो झामुमो चुप रहा. सीता सोरेन ने अपने आंदोलनकारी पति स्व दुर्गा सोरेन की मौत को संदेहास्पद बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी तो झामुमो को सांप सूंघ गया था. आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. जब सत्ताधारी गठबंधन के प्रथम परिवार के भीतर मां समान बड़ी बहू की अपेक्षा की गई हो तो इन से आम लोगों के लिए न्याय की उम्मीद की बात सोचना भी बेमानी है. वैसे अगर झामुमो आरोपों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है तो उसे अपने ही गठबंधन के विधायक लोबिन हेंब्रम, चमरा लिंडा, अंबा प्रसाद,  इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह के द्वारा अलग-अलग समय पर सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोपों का भी प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब देना चाहिए.

    आरोप आंसू घड़ियाली झामुमो दुर्गा सोरेन भाजपा सीता सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा की समीक्षा बैठकों में पैदा हो रही विधि-व्यवस्था की संकट, संजय सेठ पर अब अतिरिक्त जिम्मेदारी : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 24 को दिल्ली में कांग्रेस की बैठक

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.