Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 7:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»अधिकारी बनकर करते थे ठगी, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
    क्राइम

    अधिकारी बनकर करते थे ठगी, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2024Updated:June 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: साइबर थाना पुलिस ने जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के रतनोडीह और सियाटांड़ गांव में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने साइबर अपराध को अंजाम देते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. मामले की पुरी जानकारी पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी. प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि उक्त गांव में कुछ लोगों द्वारा साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है. प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापामारी किया गया.

    जिसमें साइबर पुलिस ने रतनोडीह गांव से दीपू कुमार मंडल और विक्की कुमार मंडल को साइबर अपराध करते हुए गिरफ्तार किया, जबकि सियाटांड़ गांव से जगेश मंडल और बिक्की कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने आगे बताया कि यह सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी बैंक अधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी, गैस एजेंसी के सप्लायर आदि बनकर लोगों को कॉल करते हैं और उन्हें झांसे में लेकर विभिन्न माध्यम से ठगी करते हैं.

    साथ ही उन्होंने बताया कि इन चारों अपराधियों के पास से 15 मोबाइल फोन और 18 सिम कार्ड बरामद हुए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में जगेश मंडल के बाबत जानकारी मिली कि यह साइबर अपराधी पूर्व में भी छत्तीसगढ़ के अर्जुनी थाना में दर्ज एक मामले में आरोपित है. एसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों को मेडिकल जांच के उपरांत जेल भेजा जा रहा है.

    अधिकारी अपराधी गिरफ्तार चार ठगी साइबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदूध व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा : विवाद में दिया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Next Article रुद्रप्रयाग हादसा : अबतक 10 लोगों की मौत, 26 यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 03 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 3, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.