Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा : नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी मिक्सर मशीन को फूंका
    झारखंड

    चतरा : नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी मिक्सर मशीन को फूंका

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा : चतरा जिले में नक्सलियों ने तांडव मचाया है. बुधवार की शाम नक्सलियों ने कुंदा-लावालौंग रोड़ में करिलगड़वा जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन को फूंक दिया. इससे करीब 40 लाख का नुकसान हुआ है. मिक्सर मशीन अमौना गांव से मेटेरियल लेकर करिलगड़वा की ओर जा रही थी. इसी दौरान नक्सलियों ने गांव से आधा किमी दूर जंगल में वाहन को रोककर ड्राइवर और मजदूरों को नीचे उतारा. सभी का मोबाइल छीन कर सिम निकाल कर तोड़ दिया, फिर मोबाइल लौटा दिया. इसके बाद वाहन से डीजल निकाल कर मिक्सर मशीन में आग लगा दी.

    लेवी को लेकर घटना को दिया गया अंजाम

    घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सनोज चौधरी सीआरपीएफ और जिला बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि लेवी को लेकर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है. सड़क निर्माण कार्य जय मां अंबे कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस माओवादी संगठन ने घटना को अंजाम दिया है.

    चतरा नक्सलियों फूंका मिक्सर मशीन लेवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलैंड स्कैम केस: ईडी ने रांची के जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को किया गिरफ्तार
    Next Article अपराधियों ने बोकारो थर्मल के अरविंद ज्वेलर्स से मांगी 20 लाख रंगदारी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.