Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एससी-एसटी एक्ट के मामलों का निष्पादन जल्द करे पुलिस- चंपई सोरेन
    झारखंड

    एससी-एसटी एक्ट के मामलों का निष्पादन जल्द करे पुलिस- चंपई सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2024Updated:June 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड पुलिस को निर्देश दिया है कि राज्य में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें. इसके तहत दर्ज मामले पेंडिंग नहीं रहे इसपर विशेष ध्यान दें और इसकी मॉनिटरिंग पूरी गंभीरता के साथ हो. सीएम ने यह भी कहा कि अनुसूचित जनजाति से जुड़े जमीन के उन वादों में आदिवासियों को जमीन पर दखल दिलाना सुनिश्चित करें जिसमें कोर्ट की डिग्री हो चुकी है. उन्होंने उग्रवादी घटनाओं में शहीद जवानों के आश्रितों को सरकार की ओर से दिए जाने वाले सभी लाभ तय समय पर दिलाना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. कहा नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस कैंप की वजह से लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखें.

    अपराध नियंत्रण में कोताही बर्दाश्त नहीं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्नेचिंग, चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं पर हर हाल में लगाम लगाएं. शहरी इलाकों में गश्ती व्यवस्था को अधिक से अधिक सुदृढ़ करें, इसकी निरंतर निगरानी करते रहें. कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था को बेहतर बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. माफिया तथा पेशेवर अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कानूनी कार्रवाई करें ताकि उनके मन में भय उत्पन्न हो.

    अभियान चलाकर ड्रग्स तस्करों पर करें कार्रवाई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई शहरों में स्कूल -कॉलेज के आसपास ड्रग्स की अवैध बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में अवैध मादक पदार्थों और उसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। राज्य के ग्रामीण इलाकों में लोगों को अफीम की खेती में मदद करने वाले बाहरी तत्वों और इसकी खेती करने वालों तथा बाजार तक पहुंचाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। अफीम की खेती पर रोक लगाना सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है।

    अवैध माइनिंग से राज्य की छवि खराब होती है

    सीएम ने कहा कि अवैध माइनिंग की घटनाओं से राज्य की छवि खराब होती है। अवैध माइनिंग पर हर हाल में रोक लगे यह अधिकारी सुनिश्चित करें. बिना चालान के माइनिंग की ढुलाई करने वाले वाहन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई करें। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि जहां लीज दें वहीं खनन हो. आवंटित भूमि के अलावा अन्य आस-पास की भूमि पर खनन कार्य नहीं चलना चाहिए, अगर ऐसा होता है तो जांच कर खनन कंपनियों पर कार्रवाई करें। सीएम ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पंचायत वाले बालू घाटों को चिन्हित कर उनकी संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा बालू की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के लिए पहल करें. अवैध बालू उठाव पर हाल में नियंत्रण करें.

    सीएम कर रहे पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन झारखंड मंत्रालय में आज मैराथन बैठक कर रहे हैं. पहली पाली में वे राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. सीएम इस बैठक में अपराध नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के अलावा वन और भू- राजस्व से जुड़े मामलों पर पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में डीजीपी अजय कुमार सिंह, सभी जिलों के उपायुक्त, एसएसपी, एसपी समेत कई पदाधिकारी मौजूद हैं.

    एससी-एसटी चंपई सोरेन निर्देश पुलिस मामले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल ट्रांसफर का छात्र-अभिभावकों ने किया विरोध, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
    Next Article डीसी ने दी सड़क हादसे में मृत 3 लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि देने की स्वीकृति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.