Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी लोगों का दायित्व
    झारखंड

    प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी लोगों का दायित्व

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के प्रांगण में पौधारोपण किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश लॉलर्क दुबे सहित अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया. संबोधित करते हुए आलोक कुमार दुबे ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी लोगों का दायित्व है. पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधों को लगाना चाहिए. साथ ही वनों की अनावश्यक कटाई नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि औद्योगिकरण के इस दौर में मनुष्यों ने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचाई है. इसके परिणाम स्वरूप ग्लोबल वार्मिंग का खतरा पूरी पृथ्वी पर मंडरा रहा है. लगातार धरती के तापमान में वृद्धि हो रही है. जिसका उदाहरण इस वर्ष तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखा गया इससे सभी प्राणियों के साथ-साथ मानव जीवन के ऊपर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है.

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता है. यदि हम लोग आज भी सचेत नहीं हुए तो इसके काफी गंभीर परिणाम हमारी आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा. प्रदूषण से हमारी धरती आहत हो रही है. इस वजह से हम सभी के समक्ष भी जीवन संकट का खतरा उत्पन्न हो चुका है. अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार पेड़  लगाकर तथा उनका संरक्षण कर पृथ्वी के तापमान को संतुलित किया जा सकता है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के सचिव अनिल कुमार ने कहा कि यह पृथ्वी हमें प्रकृति का दिया अनुपम उपहार है. इसको अनंत काल तक संरक्षित करके रखना हम सभी लोगों का परम कर्तव्य है. उन्होंने डालसा रामगढ़ के सभी पारा लीगल वॉलिंटियर्स को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में पेड़-पौधों को लगाकर इस महोत्सव को मनाएं. आम लोगों को भी पौधों को लगाने एवं उसे सुरक्षित करने हेतु प्रेरित करे.

    धरती पेड़ संरक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनरेंद्र मोदी ने दिया प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, 8 जून को तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ
    Next Article नीतीश को लेकर जदयू ने किया स्टैंड क्लीयर, त्यागी बोले- अब इंडी गठबंधन के साथ जाने की कोई संभावना नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.