जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नौशाद अंसारी पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी सूरज यादव और गोविंदो पात्रो सरायकेला जिला के आदित्यपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं. उनके पास से एक देसी पिस्टल और तीन गोली बरामद हुआ है. 3 जून को नौशाद पर हमला हुआ था. उन्होंने 3 जून की रात इसकी सूचन बिष्टुपुर थाना प्रभारी को दी थी. बताया था कि कुछ हथियारबंद युवक उनपर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. तबतक आरोपी फरार हो गये. नौशाद की निशानदेही पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू हुई और दो आरोपी पकड़े गये.
कांग्रेस नेता नौशाद पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleपंजाब रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटर ने मनाया पर्यावरण जागरूकता सप्ताह
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

