रामगढ़: रामगढ़ शहर छोटकी मुर्राम विद्यानगर में पीड़ित परिवार वालों से मिलने गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी पहुंचे. सांसद ने पीड़ित परिवार वालोम से मिलकर मृतक सुशीला देवी के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह की हृदय विदारक घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है. रामगढ़ शहर के विद्यानगर इतने शांत माहौल में यहां के लोग अपना जीवन यापन करते हैं और अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम देने काफी दहशत का माहौल है. मैं जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग करता हूं कि इसमें संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. जो भी इसमें शामिल हो उसे जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करे. जिससे रामगढ़ शहर के लोगों में प्रशासन प्रति विश्वास बना रहे. साथ ही कहा कि पुलिस गश्ती पेट्रोलिंग में तेजी लाए ताकि आगे कोई भी अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम न दे सके. मौके पर पीड़ित परिवार वालों में आशर्फी प्रसाद, अलका कुमारी, रोहित राजा, स्वेता कुमारी, कमल कुमार पाल, स्वपन भगत मौजूद थे. सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के साथ नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, नगर सचिव नीरज मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, मनोहर गुप्ता, वॉर्ड प्रभारी लेखराज महतो, कृष्णा उर्फ मलिंगा, बुद्धि जीवी मंच विद्या नगर निवासी आर प्रसाद , सपन बनर्जी, आरती साहू, रंजना सिन्हा, गगन पाठक, महेश सिन्हा, अंशु कुमार, सहित कई मोहल्ला वासी मौजूद थे.
हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करें पुलिस, इलाके में गश्ती बढ़ाने की जरूरत : चंद्र प्रकाश चौधरी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

