Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के 3 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, ईवीएम बंद, 4 जून को मतगणना
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 3 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, ईवीएम बंद, 4 जून को मतगणना

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2024Updated:June 1, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अंतिम चरण में दुमका, गोड्डा, राजमहल लोस सीट के 52 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद, 5 बजे तक झारखंड में 67.95% वोटिंग हुई

    रांची : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है. झारखंड के तीन लोकसभा सीटों (दुमका, गोड्डा और राजमहल) में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई. अंतिम चरण के वोटिंग में मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा. दोपहर 3 बजे तक झारखंड की तीनों सीटों पर 67.95% फीसदी मतदन हुआ. दुमका सीट पर 69.89%, गोड्डा लोकसभा में 67.24% और राजमहल लोकसभा सीट पर 66.98% मतदान हुआ. इसके साथ ही आखिरी चरण में खड़े 52 प्रत्याशियों की किस्मत को मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दिया है. अब ईवीएम 4 जून को खुलेगा और तब पता चलेगा कि जनता ने किसी अपना सांसद चुना है. 4 जून को ही यह भी पता चलेगा किस दल को देश की जनता ने जनादेश दिया है और कौन सत्ता में आएगा.

    कई जगहों पर देर से शुरू हुआ मतदान

    आखिरी चरण के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कई जगहों पर ईवीएम खराब होने और देर से मतदान शुरू होनी की खबर आई. कुछ जगहों पर वोट बहिष्कार की भी खबर आई. राजमहल लोकसभा क्षेत्र के उधवा प्रखंड में बूथ नंबर 378 का ईवीएम 11 बजे अचानक खराब हो गया. इसकी वजह से वोटिंग प्रक्रिया बाधित हो गई. वहीं राजमहल लोकसभा सीट के लिट्टीपाड़ा के गांडूपरता और कारीपहाड़ी गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार कर दिया. बोरियो विधानसभा के बूथ नंबर 108 में वीवीपैट मशीन में तकनीकी खराबी आने से 10 मिनट देर से वोटिंग शुरू हुआ. जामताड़ा कॉलेज के बूथ नंबर 253 में इवीएम में गड़बड़ी के कारण 45 मिनट देरी से वोटिंग शुरू हुई. दुमका क्लब में बने आदर्श मतदान केंद्र के बूथ नंबर 45 पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से समय पर वोटिंग शुरू नहीं हो पाई. करीब 50 मिनट की देरी के बाद वोटिंग शुरू हुई.

    वोटिंग लाइन में खड़े वोटरों को पैसे बांटने का आरोप

    वोटिंग के दौरान दुमका लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन ने आरोप लगाया पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रभावित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नाला, शिकारीपाड़ा, जामा और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों से यह शिकायत मिली है कि वहां एक दल विशेष के लोग वाहनों से मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं और वोटिंग के लिए कतार में खड़े मतदाताओं को पैसा बांटकर अपने पक्ष में वोट देने को कह रहे हैं. वहीं साजिश के तहत कई बूथों में देर से मतदान शुरू कराया गया और कई बूथों में जानबूझ कर स्लो वोटिंग कराई जा रही है. भीषण गर्मी में लाइन में खड़े लोग देर होने के कारण वोटर पर्ची फाड़कर बिना वोट दिये घर चले गये. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से यह सब हो रहा है. चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगी.

     

    चुनाव मतदान लोकसभा संपन्न
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : एसीबी ने जेई को 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
    Next Article ELECTION BREAKING: अंतिम चरण में झारखंड के तीन सीटों पर 67.95 % वोटिंग

    Related Posts

    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.