Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 5:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारेरा के आदेश पर नगर निगम ने सील किया 4 अपार्टमेंट
    झारखंड

    झारेरा के आदेश पर नगर निगम ने सील किया 4 अपार्टमेंट

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बोकारो के चीरा चास में नियम कानून को ताक पर रखकर बनाये जा रहे 4 अपार्टमेंट को नगर निगम ने सील कर दिया है. झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (झारेरा) कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है. यह सभी अपार्टमेंट राज बिल्डकॉम ने बनाये थे. बिल्डर ने इन्वेस्टर्स से तय मानकों के मुताबिक मजबूत और टिकाउ फ्लैट बनाकर देने का वादा किया था, लेकिन उसने सभी तय मानकों के विरुद्ध निर्माण कार्य कर जैसे-तैसे अपार्टमेंट खड़ा कर दिया. निवेशकों ने इसपर आपत्ति भी जताई, लेकिन बिल्डर अपनी मनमानी करता रहा, जिसके बाद फ्लैट बुक कराने वाले लोगों ने झारेरा का दरवाजा खटखटाया.

    सोमवार को भी दो अपार्टमेंट सील किये गये थे

    निवेशकों ने झारेरा को बिल्डर की करतूत से अवगत कराया. फिर मामले की जांच की गई. जांच में सारे आरोप सही पाये गये और झारेरा कोर्ट के आदेश पर नगर निमग ने छह अपार्टमेंट सील कर दिए. अपार्टमेंट में किये जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया गया है. नोटिस चिपका कर आम लोगों को बता दिया गया की अपार्टमेंट सील किया गया है. जिन अपार्टमेंट को सील किया गया उसमें  महालक्ष्मी अपार्टमेंट, मां तारा अपार्टमेंट, मधु अपार्टमेंट और एक अन्य अपार्टमेंट शामिल है. चास नगर निगम की टीम ने सोमवार को भी दो अपार्टमेंट को सील किया था. इसके कार्रवाई के बाद अन्य बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है.

    building seal chas nagar nigam RERA
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने की जामताड़ा के बनलता की पेंटिंग की तारीफ
    Next Article बंगाली आर्ट से सज रहा कुंडहित का आदर्श मतदान केंद्र

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : बिजली विभाग के 56.5 करोड़ रुपये घोटाले से 20 लाख ट्रांसफर हुए घड़ी बेचने वाली कंपनी को

    April 22, 2026
    झारखंड

    रांची जनगणना समीक्षा: काम में लापरवाही पर डीसी का सख्त एक्शन, तीन प्रखंडों के बीडीओ पर गिरेगी गाज

    April 22, 2026
    क्राइम

    भार्गव सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, ज़मीन विवाद में ली गई थी जान

    April 22, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : बिजली विभाग के 56.5 करोड़ रुपये घोटाले से 20 लाख ट्रांसफर हुए घड़ी बेचने वाली कंपनी को

    April 22, 2026

    रांची जनगणना समीक्षा: काम में लापरवाही पर डीसी का सख्त एक्शन, तीन प्रखंडों के बीडीओ पर गिरेगी गाज

    April 22, 2026

    भार्गव सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, ज़मीन विवाद में ली गई थी जान

    April 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट की ममता सरकार को खरी-खरी: न्यायिक अधिकारियों के घेराव को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

    April 22, 2026

    सरायकेला में अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- स्तरहीन राजनीति कर रही पार्टी

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.