रांची : आईएएस मनीष रंजन को ईडी ने 28 मई को पेश होने के लिए नया समन जारी किया है. टेंडर कमीशन घोटाला मामले की जांच के लिए ईडी ने 24 मई को आईएएस मनीष रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन ईडी के बुलावे पर आईएएस मनीष रंजन पेश नहीं हुए थे. ईडी को लेटर भेजकर अगली तारीख की मांग की थी. इसके बाद ईडी ने उन्हें दोबारा से समन जारी किया है. बताते चलें कि मनीष रंजन अभी भू राजस्व विभाग के सचिव हैं, इससे पहले वे ग्रामीण विकास विभाग के सचिव थे. बता दें कि ईडी को टेंडर कमीशन घोटाला मामले में जांच के दौरान एक्सेल शीट में मनीष नाम के शख्स की जानकारी मिली थी.
आईएएस मनीष रंजन को ईडी ने फिर भेजा समन, 28 मई को पेश होने को कहा

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

