Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे लोगों का मनोरंजन, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की टीआरपी हो गई कम : पवन खेड़ा
    झारखंड

    पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे लोगों का मनोरंजन, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की टीआरपी हो गई कम : पवन खेड़ा

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा रांची के बाद धनबाद संसदीय क्षेत्र की सभा में शामिल होने के लिए बोकारो पहुंचे. बोकारो पहुंचने के बाद उन्होंने बीजेपी पर जमकर तंज कसा. साथ ही कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बीमार है और उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है. बोकारो में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 4 जून को देश की मौजूदा सरकार बदल जायेगी और देश में नयी सरकार आयेगी. उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि उनकी सरकार आयेगी तो एक आयोग बनाया जायेगा, जो यह पता करेगा कि उस पार्टी में ऐसा क्या है कि उसमें जाते ही लोग अनाप सनाप बकने लगते है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर टिप्पणी करते हैं जबकि ऐसी बात नहीं है. हमने धर्म आधारित आरक्षण की बात कही है. उन्होंने नरेंद्र मोदी की चर्चा करते हुए कहा कि वे कपिल शर्मा के लिए खतरा साबित हो रहे है. अब कॉमेडी शो वाले कपिल शर्मा को लगने लगा है कि नरेंद्र मोदी के रहते हुए अब उनका लाफ्टर शो का भविष्य खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं, जिससे कपिल शर्मा के शो की टीआरपी कम होने लगी है. धनबाद संसदीय क्षेत्र में अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

    कॉमेडी शो टीआरपी पवन खेड़ा पीएम नरेंद्र मोदी बोकारो मनोरंजन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीता सोरेन ने देवरानी कल्पना पर लगाया आरोप, कहा- मेरी बेटियों पर हमले की रची साजिश
    Next Article रांची डीसी ने 10 अपराधियों को किया जिला बदर, 17 अपराधी थाने में लगाएंगे हाजिरी

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.