Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 5:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»घाटशिला में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस और जेएमएम को विकास के बारे में कुछ नहीं पता
    जमशेदपुर

    घाटशिला में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस और जेएमएम को विकास के बारे में कुछ नहीं पता

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2024Updated:May 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां जमशेदपुर लोकसभा के घाटशिला पूर्वी सिंहभूम में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने झारखंड में गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस और जेएमएम को विकास के बारे में कुछ नहीं पता. उनका एकमात्र काम जोर-जोर से, बार-बार और हर जगह झूठ बोलना है. उनका लक्ष्य एक्स-रे करना है. वे लोग केवल गरीबों का धन लूटना चाहते हैं, एससी-एसटी का आरक्षण छीनना चाहते हैं. इतना ही नहीं हर रोज मोदी को गाली देते हैं, क्या वे इससे आगे कुछ नहीं सोच सकते? पूरे देश को उनकी सच्चाई का एहसास हो गया है. आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब देगी.

    उन्होंने कहा कि विकास की बात चुनाव में होनी चाहिए या नहीं. देश की सुरक्षा की बात होनी नहीं चाहिए. इंडी अलायंस वाले की सच्चाई पूरा देश जान गया. पूरा हिंदुस्तान कह रहा है. झारखंड जैसा राज्य खनिज संपदा में इतना अमीर है कि आप कल्पना नहीं कर सकते. लेकिन फिर भी इतनी गरीबी क्यों है. दुर्भाग्य देखिए आज झारखंड शब्द आपके कान पर पड़ेगा. झारखंड का नाम सुनते ही कौन सा दृश्य सामने आता है. झारखंड सुनते ही नोटों के ढेर सामने दिखते है. आज झारखंड का नाम आते ही लोग कहते है वो अफसर जेल में है. मुख्यमंत्री जेल में सड़ रहे है वो. कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी जैसी पार्टियों ने हर मौके पर झारखंड को लूटा है. कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है. कांग्रेस ने लूट के रिकार्ड बनाए. आरजेडी ने नौकरी के बदले जमीनें लिखवा ली. बदले में नौकरी का वादा किया. झामुमो ने वहीं आदतें कांग्रेस और आरजेडी से सिखी.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौसम विभाग ने जारी किया दिल्ली में रेड अलर्ट, झारखंड में भी चलेगी लू
    Next Article वोटिंग परसेंट बढ़ाने के लिए हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम का आयोजन, मतदान करने का दिया संदेश

    Related Posts

    झारखंड

    लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे व हथियार जब्त

    August 2, 2025
    झारखंड

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025
    Latest Posts

    लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे व हथियार जब्त

    August 2, 2025

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.