Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कार्यकर्ता से आगे चल रही है जनता, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं नरेंद्र मोदी : प्रदीप
    झारखंड

    कार्यकर्ता से आगे चल रही है जनता, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं नरेंद्र मोदी : प्रदीप

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : देर शाम को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा जामताड़ा पहुंचे. भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा के आवास पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करने के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब हो प्रदीप वर्मा ने बताया कि आज देश में जो स्थिति बनी हुई है हमने भ्रमण के दौरान देखा कि जनता कार्यकर्ता से भी आगे चल रही है. जनता में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देखने का सपना प्रबल दिखाई दे रहा है. अभी तक जो चुनाव संपन्न हुए हैं उसके हिसाब से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के तुष्टीकरण की राजनीति ने इस देश से ज्यादा इस देश के मुसलमान का बेड़ा गर्क किया है. आरएसएस और भाजपा से डरा कर महज एक वोट बैंक बनाकर यहां के मुसलमान को कांग्रेस पार्टी ने अब तक रखा है. शिक्षा के क्षेत्र में, आर्थिक उन्नति के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सुविधा यहां के मुसलमान को नहीं मिला. अब यह बात मुसलमान भी समझ रहे हैं, जिसके कारण भारी समर्थन अल्पसंख्यक समुदाय का भारतीय जनता पार्टी को मिलने जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी मैंने पूरे संथाल परगना का दौरा किया है और खासकर आदिवासी समाज में भी देख रहा हूं कि लोग यह मानने लगे हैं कि अगर अपने समाज की सुरक्षा, बहू बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा चाहिए तो भाजपा को लाना ही होगा. उन्होंने कहा कि बहुत ऐसे लोग हैं जो हेमंत सोरेन के जेल जाने से नाराज है और उन्हें लगता है कि भाजपा ने हेमंत को जेल भेज दिया पर वहीं इस समाज में ऐसे लोग भी हैं जो कहते हैं कि जैसा किया है वैसा मिल रहा है. प्रदीप वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए प्रयोग करते रहती है. लोकसभा चुनाव में भी और विधानसभा चुनाव में भी हम आम जनता के भलाई के निमित्त सरकार बनाने के लिए प्रयोग करते रहते है. लोकसभा चुनाव देश में भले ही अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है पर झारखंड में अभी पिक शुरू हुआ है. अभी चार चरण में झारखंड के ज्यादातर सीटों पर चुनाव होना बाकी है. कहा कि संथाल परगना के सभी सीट पर भारतीय जनता पार्टी विजय का परचम लहराने जा रही है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस राज्य की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है. वर्तमान राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री के नौकर के घर से बरामद करोड रुपए और मंत्री की गिरफ्तारी की चर्चा करते हुए उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जिस राज्य की वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री सभी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हों उसे जनता कितना पसंद करेगी यह जनता भी भली भांति जान और समझ चुकी है. इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील हांसदा, सुरेश राय, रविंद्र पांडे, विमल भैया, बेबी पासवान, ताकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    जनता प्रदीप वर्मा बीजेपी संपर्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोकारों में 21 करेंगे जनसभा, योगी आदित्यनाथ भी ढुल्लू महतो के लिए करेंगे रोड शो
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 18 May 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026

    जोहार लाइव की JPSC एक्सपोज़ रिपोर्ट का असर, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ बोले – 60-70 लाख में हुआ बच्चों के सपनों का सौदा

    August 11, 2026

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.