Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बारलोंग एनएच 23 पर दुर्घटना में दो की मौत, ग्रामीणों ने तीन घंटे जाम की सड़क
    क्राइम

    बारलोंग एनएच 23 पर दुर्घटना में दो की मौत, ग्रामीणों ने तीन घंटे जाम की सड़क

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारलोंग पंचायत के एन एच 23 पर बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. जिससे किराना दुकान के मालिक महेश महतो 58 वर्षीया (पिता जगदीश महतो ) एवं ट्रैक्टर चालक कारू महतो 24 वर्ष की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि जेएच 10 एजी 2491 हाइवा ट्रक के चपेट में आने से दोनों व्यक्ति की मौत हुई. हाईवा चालक काफी रफ्तार में आ रहा था. सड़क पर खड़े ट्रैक्टर के साथ चालक को पीछे से आकर हाईवा ने जोरदार धक्का मारा और लगभग 25 फीट घसीटते हुए एक घर में घुस गया. जिससे किराना दुकान संचालक महेश महतो घर पर ही दब गए और घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर चालक की भी मौत हो गई. घटना की खबर सुनते ही ग्रामीण भारी संख्या में सड़क पर पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम लगभग 3 घंटा तक रहा जिससे आवागमन बाधित रहा.

    यात्रियों को हुई परेशानी

    सड़क जाम से दोनों छोर पर वाहनों का लंबी कतार लगभग 2 किलोमीटर तक लगी रही. इस मौके पर रजरप्पा थाना को घटना की जानकारी दी गई. थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे,एवं इंस्पेक्टर रजत कुमार घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुंचे. सड़क जाम में जुटे लोग प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे. लगभग 3 घंटा तक जाम को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हटाया. ग्रामीणों को समझाया बुझाया गया उसके बाद आवागमन शुरू हुआ. रजरप्पा पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा. देर शाम पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को शव को सौपा गया. देर शाम तक़ दोनों का अंतिम संस्कार बारलोंग नाला में किया गया.

    2 की मौत दुर्घटना सड़क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा : 21 उम्मीदवार का नामांकन पत्र सही व 8 का रद्द, 17 मई तक नाम ले सकेंगे वापस
    Next Article पैसा और लड़की के चक्कर में हुई थी इंजीनियरिंग छात्र की हत्या, देवघर पुलिस ने किया खुलासा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.