जामताड़ा : 21 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ और भागवत महापुराण कथा को लेकर रविवार को कलश और ध्वजा यात्रा निकाली गई. इस दौरान मां सिद्धिदात्री दुख निवारणी की जयकारे से पबिया का पूरा क्षेत्र गूंज उठा. भक्तिमय माहौल,उत्साह पूर्वक सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. तन, मन, भोजन, वस्त्र सभी प्रकार से शुद्धता के साथ महिला, पुरुष, माताएं, बहने शामिल हुई. सीकदारडीह बजरंगबली मंदिर पर संकल्प कर कलश भरा गया और मुख्य यजमान कलश लिए. इसके बाद सीकदारडीह से होते हुए पूरा पबिया भ्रमण कर पांच किलोमीटर पैदल यात्रा कर बढ़गढ़ा स्थित गौ माता मंदिर पहुंचे. भागवत कथा वाचक संजय शास्त्री महाराज जी के द्वारा भूमि पूजन किया गया. कलश स्थापना के बाद सभी गांव से एकत्रित मिट्टी का शिवलिंग निर्माण कर धर्म ध्वजा स्थापित किया गया. रविवार को विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया. आगामी सात दिवसीय भागवत महापुराण कथा का उद्घोष हो गया. संजय जी महाराज ने कमेटी और उपस्थित श्रद्धालुओं को निर्देश दिया कि सुबह-शाम इस शिवलिंग और धर्म ध्वज पर आरती और जलाभिषेक करें. सभी सहयोगी ग्राम के श्रद्धालु आज से कथा समापन तक पूर्ण रूप से मिष्ठान आहार में रहे. डीजे के धुन के भक्ति गानों में नाचते झूमते हुए भक्ति और उल्लास से पूरे रास्ते में मनोरम दृश्य से जुड़े रहे. पांच किलोमीटर के अंतर्गत सभी मंदिरों में माथा टेका गया और इस भक्ति अनुष्ठान कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण का शुभारंभ हो गया.
21 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ और भागवत महापुराण कथा को लेकर निकाली गई ध्वज यात्रा

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleआजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने युवाओं से किया संवाद
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

