Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 11:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चिकित्सकों की बड़ी भूमिका कोरोना से छिड़े महायुद्ध में है, संसाधन कम हैं, लेकिन आत्मबल प्रचंड : हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    चिकित्सकों की बड़ी भूमिका कोरोना से छिड़े महायुद्ध में है, संसाधन कम हैं, लेकिन आत्मबल प्रचंड : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के चिकित्सकों एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु विचार-विमर्श किया
    • चिकित्सकों ने कहा- लॉकडाउन की अवधि बढ़ाएं, सोशल डिस्टेन्स ही वायरस से बचाव का माध्यम
    • स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में झारखण्ड थोड़ा पीछे है, फिर भी बेहतर परिणाम देना है
    • कम संसाधन में बेहतर परिणाम कैसे दें, यह हमें मिलकर तय करना

    रांची। संक्रमण के इस दौर में आप सभी चिकित्सक बैठक में आए। आप सभी की बड़ी भूमिका कोरोना से छिड़ी लड़ाई में है। आपका सुझाव, इस महायुद्ध में बड़ी भूमिका निभाएगा। सरकार ने संक्रमण के इस दौर में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत कर लिया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं व संसाधनों में हम कुछ पीछे हैं। लेकिन हमें मिलकर तय करना है कि कैसे सीमित संसाधनों से बेहतर परिणाम दें। संसाधन कम हैं, जबकि आत्मबल प्रचंड। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री झारखण्ड मंत्रालय में राज्य के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों व निजी अस्पताल के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

    • कालाबाजारी पर सरकार का पूर्ण ध्यान है

    मुख्यमंत्री को बैठक में चिकित्सकों ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य से संबंधित दवाओं के दाम बढ़ गए हैं। सरकार इस पर ध्यान दे। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि इसके लिए टीम बनाकर हो रही कालाबाजारी को रोका जाएगा। आप सभी इसकी जानकारी समय समय पर सरकार को दें, जिससे कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़े फैसला ले सके।

    • लॉकडाउन चुनौती थी हमने सामना किया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में लॉकडाउन चुनौती है, जिसका हम सामना कर रहें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन पूर्णतः हो रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्र में लोग पूरी तरह से पालन नहीं कर रहें हैं। राज्य के करीब 7 लाख लोग महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में फंसे हैं। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन के बाद जब फंसे हुए लोग आएंगे तो एक अलग चुनौती का सामना हमें करना होगा। फंसे हुए लोगों को वहां की राज्य सरकार भरसक मदद करने का प्रयास कर रही है। राज्य में लॉकडाउन समाप्त करने पर सरकार परिस्थितियों का आंकलन कर समाप्त या जारी रखने का निर्णय लेगी।

    • आपके सुझावों को लागू करेंगे

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के चिकित्सकों का ग्रुप बनाकर विचारों को साझा करेंगे। वर्तमान सरकार चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। सरकार संवेदनशील है। स्वास्थ्य संसाधनों को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य होगा।

    • चिकित्सकों ने एक स्वर में कहा- लॉकडाउन को बढ़ाना, सुरक्षा का सही उपाय

    मुख्यमंत्री के साथ बैठक में ख्याति प्राप्त चिकित्सकों ने सुझाव दिया कि झारखण्ड में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जाए। लॉकडाउन समाप्त होने से संक्रमण के फैलने की संभावना है। सोशल डिस्टेन्स और मास्क का उपयोग सुरक्षा का सही उपाय है। क्योंकि हमें सीमित स्वास्थ्य संसाधनों में बेहतर कार्य करना है। डॉ अमर कुमार सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ भारती कश्यप, डॉ इकबाल, डॉ संजय कुमार जायसवाल, डॉ विजय मिश्रा, डॉ राजेश कुमार, डॉ नितेश, डॉ पीएन सिंह व अन्य चिकित्सकों ने अपने सुझावों को बैठक में रखा।
    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपालजी तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, रिम्स निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, चिकित्सक व निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त और एसएसपी ने तमाड़ क्षेत्र का किया दौरा, मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्र, क्वारेंटाइन सेंटर और बार्डर का किया निरीक्षण
    Next Article दिल्ली : मेडिकल टीम पर थूकने वाले जमाती के खिलाफ मामला दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.