Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 12:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया
    क्राइम

    सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है. सीएम विष्णु देव साय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है. मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी खत्म हो गई है. हमारे सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किया जा चुका है. उन्होंने इस सफलता के लिए सुरक्षा बलों और वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी. आगे सीएम ने कहा जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो जाए.

    डबल इंजन की सरकार है तो इसका भी लाभ हम लोगों को मिल रहा है. सीएम विष्णु देव ने बताया कि क्षेत्र में अभियान जारी है. 16 अप्रैल को कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे. 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर एक जंगल में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे. पुलिस के अनुसार, इस घटना के साथ, राज्य के बस्तर क्षेत्र, जिसमें नारायणपुर और कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं, उसमें सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में इस साल अब तक 103 नक्सली मारे गए हैं.

    वहीं राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. दल जब पीड़िया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

    छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़ सफलता सुरक्षाबल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहाने के दौरान धुर्वा डैम में डूबे दो बच्चे, तलाश जारी
    Next Article सामान्य प्रेक्षक से उपायुक्त माधवी मिश्रा ने की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025
    झारखंड

    ट्रैफिक सुधार के लिए रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 20 अहम फैसलों पर लगी मुहर

    June 17, 2025

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025

    इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौ’त, डॉक्टर फरार

    June 17, 2025

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025

    मोतिहारी में साइबर क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.