बोकारो : बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरदाना पंचायत के जगुडीह निवासी बाबूराम मांझी का पुत्र विजय सोरेन नौकरी की तलाश में चेन्नई गया था. चेन्नई जाने के दौरान आंध्र प्रदेश में उसकी मौत हो गई. युवक का शव विजयवाड़ा स्टेशन के समीप पुनिया स्टेशन के बगल में स्थित एक गांव के मकई के खेत में बीते रविवार को मिला था एमएम. शव को स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस के माध्यम से पेटरवार भेज दिया. युवक का शव गुरुवार शाम को जैसे ही गांव पहुंचा तो गावं में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार को ही विजय सोरेन गांव के अन्य लोगों के साथ चेन्नई मजदूरी करने के लिए घर से निकला था. शुक्रवार को बोकारो स्टेशन में ट्रेन पड़कर चेन्नई के लिए निकला. बताया जाता है कि उनके साथ जाने वाले लोग एसी क्लास में बैठे थे जबकि विजय सोरेन स्लीपर में बैठकर जा रहा था. जब साथ जा रहे लोगों ने विजय सोरेन से मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया तो विजय सोरेन का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था.यहां से जाने के दो दिन बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा उनके नंबर पर फोन कर उनकी मौत हो जाने की खबर दी. बाबू राम मांझी के 5 पुत्र थे, जिसमें से विजय दूसरे नंबर पर था. वह बिजय पाण्डेय संवेदक के काम करता था और फिर काम करने जा रहा था इसी बीच ये घटना हो गई. जब संवेदक को पता चला तो उसने पोस्टमार्टम करके शव मृतक के गांव भिजवा दिया. साथ ही साथ मृतक के माता को दो लाख, पिता को डेढ़ लाख और क्रियाकर्म के लिए पचास हजार नगद भिजवा दिया.
रोजगार की तलाश में गया था चेन्नई, शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Article25 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न किया गया आवंटित, 3 का नामांकन रद्द
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

