Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 6:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोरोना संकट में मोदी सरकार गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और किसानों के लिये चिंतित : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    कोरोना संकट में मोदी सरकार गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और किसानों के लिये चिंतित : दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • हेल्थ वर्कर्स केलिये बीमा सुबिधा से बढ़ेगा उनका हौसला

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भारत सरकार के वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज 1लाख 70हजार करोड़ रुपये के गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में जो सबसे ज्यादा प्रभावित वर्ग है वह है गरीब वर्ग, रोज कमाने और खाने वाला मजदूर वर्ग जिसमे बड़ी संख्या में महिलाये शामिल हैं। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉक्ड डाउन में इनकी कमाई बुरी तरह प्रभावित हुई है।ऐसे में मोदी जी के नेतृत्व में चल रही एक संवेदनशील सरकार चुप नही बैठ सकती।श्री प्रकाश ने कहा कि यह सरकार पहले से ही गांव गरीब किसान को समर्पित सरकार है।

    श्री प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार ने संकट के इस दौर में अन्न और धन दोनो की चिंता गरीबों केलिये की है।
    उन्होंने कहा कि लॉक्ड डाउन की स्थिति में कोई भूखा नही रहे इसके विशेष प्रबंध किये गए हैं। अब गरीबों को 5किलोग्राम अतिरिक्त अनाज चावल या गेहूं के साथ 1किलोग्राम दाल भी मुफ्त मिलेंगे,जिसका लाभ सीधे तौर पर देश के 80 करोड़ लोगों को मिलेगा। मजदुरों की चिंता करते हुए मोदी सरकार ने मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर अब 202 कर दिए है जिसके कारण मनरेगा मजदूरों को बड़ा लाभ मिलेगा।
    सरकार ने किसानों को दिए जाने वाले सम्मान निधि की 2हजार रुपए की राशि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सीधे किसानों के खाते में भेजने का निर्णय लिया है।यह सुबिधा देश के 8 करोड़ 70 लाख किसानों तक अगले सप्ताह पहुँचने वाली है।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने बृद्धजनो, दिव्यांगों एवम विधवा बहनों की चिंता करते हुए अगले तीन महीनों तक 1 हज़ार अतिरिक्त पेंशन राशि देने की घोषणा की है।
    इसके अतिरिक्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने ,स्वयं सहायता समूहों को 10 लाख की जगह 20 लाख रुपए की सहायता राशि देने,से 7 करोड़ परिवार अर्थात 35 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।
    श्री प्रकाश ने कहा कि संगठित क्षेत्र केलिये सरकार ने चिंता करते हुए 4करोड़ 80 लाख कामगारों के ईपीएफ की पूरी 24%राशि को सरकारी खजाने से भरने का निर्णय लिया है।
    मोदी सरकार ने विश्व व्यापी इस कोरोना से संकट के दौर से भारत को उबारने केलिये महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं।सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फण्ड को स्वास्थ्य सुबिधाओ पर खर्च करने के निर्णय लिये हैं।

    श्री प्रकाश ने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में अपनी जान की बाजी लगाकर मानवता की सेवा में जुटे डॉक्टर्स नर्सेज सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियो की सेवा को भुलाया नही जा सकता। मोदी सरकार ने इनकी विशेष चिंता करते हुए इनके लिये 50 लाख रुपए की बीमा की घोषणा की ।
    श्री प्रकाश ने कहा कि इससे स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ेगा।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल कोरोना को मात देने के लिए तैयार, कोरोना से डरना नही, बल्कि सावधान रहना है : सीएमडी
    Next Article नमाज घर पर ही अदा करें: एदारा ए शरिया

    Related Posts

    झारखंड

    एक साथ सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, चीनी गिरोह से था कनेक्शन

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025
    क्राइम

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025
    Latest Posts

    एक साथ सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, चीनी गिरोह से था कनेक्शन

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.