Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हॉस्पिटल में ‘एमआर’ की एंट्री को मिली छूट, सदर प्रबंधन ने जारी किया नोटिस
    झारखंड

    हॉस्पिटल में ‘एमआर’ की एंट्री को मिली छूट, सदर प्रबंधन ने जारी किया नोटिस

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2024Updated:April 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सदर हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी राजधानी का दूसरा बड़ा सरकारी हॉस्पिटल है. इस हॉस्पिटल में इलाज तो 10 रुपए में होता है और दर्जनों दवाइयां भी मुफ्त में मिल जाती है. वहीं ब्रांडेड दवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अमृत फार्मेसी स्टोर खोला है. जहां पर मरीजों को ब्रांडेड दवाएं भी भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध कराना है. इसके बावजूद डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे है.

    वहीं खुलेआम कैंपस में घूम रहे एमआर पर रोक लगाने की बजाय उन्हें छूट दे दी गई है. इतना ही नहीं हॉस्पिटल प्रबंधन ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के डॉक्टरों के विजिट के लिए समय भी जारी कर दिया है. जिससे कि वे डॉक्टरों के पास जाकर अपनी कंपनी की दवाएं लिखने की रिक्वेस्ट करेंगे. बदले में डॉक्टरों को चढ़ावा भी चढ़ाया जाएगा.

    हर दिन आते है एक हजार मरीज

    हॉस्पिटल में इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक हर दिन एक हजार के करीब मरीज पहुंच रहे हैं. नए विभागों के चालू होने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. इस वजह से ही एमआर की भीड़ सदर में बढ़ गई है. अब ये लोग अपनी कंपनी का बिजनेस बढ़ाने के लिए डॉक्टरों पर दबाव बना रहे है. वहीं डॉक्टर खास कंपनी की दवाएं लिख रहे है. ऐसे में मरीजों को दवाएं खास दुकानों से खरीदनी पड़ रही है. जिससे मरीजों की जेब पर बोझ बढ़ रहे है.

    हॉस्पिटल में ही दवा के इंतजाम

    हॉस्पिटल की अपनी डिस्पेंसरी है. जहां से लगभग 70-80 दवाएं मुफ्त में मिल जाती है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने जन औषधि केंद्र भी खोला है. इसमें भी 200 से अधिक जेनरिक दवाएं सस्ती दर पर मिल जाती है. वहीं ब्रांडेड दवाओं के लिए विभाग ने अमृत फार्मेसी खोला है. इस स्टोर में मरीजों को दवा से लेकर इंप्लांट और इक्विपमेंट्स 40 परसेंट तक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है.

    ये भी पढ़ें : गिरिडीह में कुएं से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

    jharkhand johar live news medicine MR ranchi Sadar Hospital Trending Trending News एमआर जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड ट्रेंडिंग ट्रेंडिंग न्यूज दवा रांची सादर अस्पताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में कुएं से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
    Next Article अनियंत्रित कार ने दो बहनों को रौंदा, एक की मौत, चालक गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    Latest Posts

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.