रांची: पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन रांची के हरमू स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. बता दें कि पूरे जिले के कार्यकर्ता कल्पना सोरेन से मिलने के लिए पहुंचे और अपनी अपनी समस्याएं बताई. साथ ही चुनाव को लेकर क्या रणनीति है उससे भी उन्हें अवगत कराया. वहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर समय बहुत कम है और आज डुमरी भी जाना है. वहीं कार्यालय से बाहर निकलते समय उन्होंने कहा कि समय कम होने के वजह से ज्यादा बात नहीं हो पायी. उसके बाद उन्होंने कहा कि हेमंत जी के सपने को केंद्र सरकार ने बीच में बाधित कर दिया है. उलगुलान के साथ आगे बढ़कर पूरे देश को बतायेंगे कि किस तरह केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है.
पार्टी कार्यालय पहुंची कल्पना सोरेन, कहा हेमंत जी के सपने को केंद्र सरकार ने बीच में किया बाधित

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

