Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एसएसपी का नक्सल प्रभावित टुंडी क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील
    झारखंड

    एसएसपी का नक्सल प्रभावित टुंडी क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन शुक्रवार को नक्सल प्रभावित टुंडी क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. जहाँ उन्होंने सुरक्षा संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया. एसएसपी ने गिरिडीह-धनबाद सीमा पर अवस्थित प्रतापपुर चेक पोस्ट का जायजा लिया. उन्होंने वहां हो रही वाहनों की जांच का मुआयना करते हुए चेकपोस्ट में प्रतिनियुक्त पुलिस जवानों को सभी वाहनों की सघन जांच करने एवं वाहन जांच पंजी का सही से संधारण के निर्देश भी दिए.

    दल बल के साथ एसएसपी महोदय ने नक्सल प्रभावित गावों का दौरा भी किया.  इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र पर्वतपुर व गुआकोला में पड़ने वाले मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण भी किया.  बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारी को जरुरी दिशानिर्देश भी दिए.

    निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने टुंडी थाना अंतर्गत ग्राम ओझाडीह कटनिया पहुंचे, जहां स्कूल भवन का निरीक्षण करते हुए चुनाव के दौरान सुरक्षा बल के आवासन स्थल का उन्होंने जायजा भी लिया. सुरक्षा बलों के आवासन के दौरान स्कूल भवन में पर्याप्त बिजली व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत जरूरतों के पुख्ता इंतजमात करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसएसपी ने टुंडी थाना क्षेत्र के संवेदनशील कदैया ग्राम पहुंचे, जहाँ वल्नरेबल बूथ का निरीक्षण करते हुए स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता कर समाज में मैत्री संबंध बढ़ाने व आपसी सौहार्द बनाये रखने की उन्होने अपील की. उन्होंने ग्रामवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने में पुलिस व जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की. एसएसपी ने कहा कि धनबाद पुलिस स्थानीय जनता के सहयोग व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, किसी भी आपातकालीन स्थिति में ग्रामीण किसी भी तरह की मदद के लिए पुलिस से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया.

    स्थानीय ग्रमीणों से बातचीत के दौरान महोदय ने सभी ग्रामीणों को आपस में मिलकर रहने व सामाजिक भाईचारा को बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने आमजनों को सुरक्षा का पुख्ता भरोसा देते हुए अत्याधिक संख्या में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने को कहा.

    टुंडी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन के साथ सीआरपीएफ कमांडेंट (154 बटालियन) अच्युतानंद, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 2) संदीप गुप्ता, टुंडी थाना प्रभारी असीम टोपनो समेत सशस्त्र बल के जवान व अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

    Dhanbad Hrideep P Janardanan Inspection jharkhand johar live news Polling Station Ssp Tundi Voting एसएसपी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड टुंडी धनबाद निरीक्षण मतदान मतदान केंद्र हृदीप पी जनार्दनन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपावर ग्रीड निर्माण कार्य का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लोस चुनाव परिणाम बाद उद्घाटन
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 30 March 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026
    क्राइम

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    Latest Posts

    पंजाब चुनाव से पहले दलित राजनीति का नया अध्याय, संत रविदास के सहारे बीजेपी का 8 महीने का अभियान

    July 29, 2026

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.