Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराएं: के.रवि कुमार
    झारखंड

    निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराएं: के.रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि चुनाव प्रबंधन के संबंध में हरेक स्तर के लिए जिम्मेवारियां तय हैं. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारी/ कर्मी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत- प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें. मतदान की तैयारी में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए. जानकारी की कमी से कहीं भी मतदाताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संचालन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बीएलओ से लेकर निर्वाचन पदाधिकारी तक के लिए स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं. इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए. किसी भी स्तर पर शिथिलता की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. ऐसे किसी भी शिकायत पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी जिम्मेवार होंगे.

    डोर टू डोर सर्वे कर मतदाता सूची में मिलान करें

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि राज्य के जिन-जिन मतदान केन्द्रों पर पूर्व के चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है, वैसे चिन्हित मतदान केन्द्रों के क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे कराकर मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम का मिलान करें तथा मतदाताओं की उदासीनता को दूर करने के लिए उन्हें जागरूक करें. साथ ही यदि मतदाताओं को पूर्व में अगर कोई असुविधा हुई हो, तो उसका तत्काल निराकरण करते हुए मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के प्रयास किए जाने चाहिए.

    मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में गति लाने का सख्त निर्देश

    उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म 6 प्राप्त करने की प्रक्रिया में गति लाने का सख्त निदेश दिया. उन्होंने डोर टू डोर सर्वे के दौरान छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए पंचायत/वार्ड स्तर पर उपलब्ध मानव संसाधन के बेहतर इस्तेमाल का निदेश दिया. उन्होंने मतदान केन्द्र जागरूकता समूह एवं वोलेंटियर को सक्रिय किए जाने पर भी बल दिया. 1 अप्रैल 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयुवर्ग के छूटे हुए अन्य योग्य नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं. लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर नामांकन की अंतिम तिथि के 10 दिन पूर्व तक फॉर्म 6 प्राप्त करने की तिथि निर्धारित है.

    निर्वाचक सूची में नाम जुड़वाने के लिए इन तारीखों तक संग्रह किए जाएंगे फार्म 6 

    सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा एवं पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 15 अप्रैल 2024 तक निर्वाचक सूची में नाम जुड़वाने से संबंधित फॉर्म 6 प्राप्त किया जायेगा. साथ ही चतरा, कोडरमा एवं हजारीबाग के लिए 23 अप्रैल 2024 तक फॉर्म 6 प्राप्त किये जा सकेंगे. वहीं गिरिडीह, धनबाद, रांची एवं जमशेदपुर के लिए 26 अप्रैल 2024 तक फॉर्म 6 प्राप्त किया जाएगा. इसके अलावा राजमहल, दुमका एवं गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु 4 मई 2024 तक फार्म 6 प्राप्त किये जा सकेंगे.

    ये रहे उपस्थित

    उक्त समीक्षा बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, राँची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, ओएसडी गीता चौबे एवं रांची जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: चतरा पुलिस की अफीम को लेकर अब तक बड़ी कार्रवाई, 28 किलो अफीम जब्त व दो गिरफ्तार

    Johar Live के रवि कुमार जोहार लाइव झारखंड रांची रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकट गया चतरा सांसद सुनील सिंह का टिकट, अगला उम्मीदवार कौन ?
    Next Article चाईबासा पुलिस ने जंगल से ढूंढ़ निकाला लेवी का पैसा , 10 लाख कैश व वायरलेश सेट समेत कई सामान जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.