Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Nov, 2025 ♦ 7:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दीक्षांत समारोह : 10 छात्रों को राष्ट्रपति ने दिया गोल्ड मेडल, बोले-देश की उज्जवल भविष्य हैं बेटियां
    जोहार ब्रेकिंग

    दीक्षांत समारोह : 10 छात्रों को राष्ट्रपति ने दिया गोल्ड मेडल, बोले-देश की उज्जवल भविष्य हैं बेटियां

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बेहतर इंसान बनना है। हमारी बेटियां उच्चशिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अधिकांश विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में मैंने देखा है कि गोल्ड मेडल विजेताओं में बेटियां अधिक होती हैं। उन्होंने विश्विद्यालयों से गांवों के विकास के लिए उसे गोद लेने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों से आदिवासियों के विकास के लिए काम करने तथा मातृ-पितृ, आचार्य ऋण के अलावा समाज ऋण चुकाने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपके विश्वविद्यालय (सेंट्रल यूनिवर्सिटी) में पिछले छह वर्षों में 96 में से 64 छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। बेटियों का ये शानदार प्रदर्शन सुनहरे भारत की एक झलक दिखाता है। बेटों की तुलना में बेटियों को चुनौतियों और बाधाओं का अधिक सामना करना पड़ता है। राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार को रांची के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे, जहां उन्होंने उक्त बातें कही। समारोह में राष्ट्रपति के अलावा उनकी पत्नी, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीयूजे के चांसलर जस्टिस वीएन खरे भी मौजूद रहे।
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इससे पहले 10 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया। बता दें कि यहां 96 टॉपरों में से सिर्फ 18 टॉपरों को गोल्ड मेडल दिया गया। 10 टॉपर्स के अलावा आठ टॉपर्स को सीयूजे के चांसलर जस्टिस वीएन खरे ने गोल्ड मेडल दिया। समारोह में कुल 596 पास आउट छात्रों को उपाधि दी गई। इसमें पीजी के 493 और यूजी के 103 विद्यार्थी शामिल हैं।
    राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर स्थित विश्वविद्यालय में उजार्वान छात्रों के बीच आकर मुझे प्रसन्नता हुई। उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देता हूं। दशकों के बाद पहला दीक्षांत समारोह हो रहा है, इसके लिए विश्वविद्याल परिवार की भी सराहना करता हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि इतने साल क्यों लगे, कुछ बाधाएं रही है। लेकिन क्रम शुरू हो चुका है तो ये आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कभी-कभी ट्रेन लेट हो जाती है लेकिन अगर चल जाती है तो उम्मीद होती है कि अगले स्टेशन पर टाइम से पहुंचेगी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में बालू आपूर्ति बंद होने से विकास कार्य बाधित : रोहित अग्रवाल
    Next Article राजीव लोचन बख्शी ने निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का प्रभार ग्रहण किया

    Related Posts

    जमशेदपुर

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 3, 2025
    Latest Posts

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025

    निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 3, 2025

    रनिया थाना प्रभारी पर हमला मामला : दो नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    November 3, 2025

    कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.