Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कब्रिस्तान से होकर नेशनल हाईवे बनाने से ग्रामीण नाराज, विधायक से की शिकायत
    झारखंड

    कब्रिस्तान से होकर नेशनल हाईवे बनाने से ग्रामीण नाराज, विधायक से की शिकायत

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा :  जामताड़ा सदर प्रखंड के बुधुडीह में कब्रिस्तान की लगभग एक एकड़ से अधिक जमीन से होकर जाने वाली सड़क का रूट बना दिया गया है. इस बाबत लगभग एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर एक बैठक की. जिसमें जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, जेएमएम केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, भाजपा नेता सुनील हांसदा, स्थानीय मुखिया निर्मल सोरेन बैठक में भाग लिया. इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक इरफान अंसारी से कहा कि आठ गांव का एक ही कब्रिस्तान है और सड़क में यह कब्रिस्तान का जमीन चले जाने से कब्रिस्तान की जगह खत्म हो जाएगी.

    ग्रामीणों ने गांव के पीछे खाली जगह है उसी में सड़क बनाने की मांग विधायक से की. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण में वे लोग भरपूर सहयोग करेंगे इसके लिए वह गांव से पीछे खाली जमीन अधिग्रहण कर लें लेकिन धार्मिक स्थल की जमीन सड़क निर्माण कार्य में उपयोग नहीं करें. वहीं, बैठक के बाद विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि नेशनल हाईवे 419 नई सड़क है जो मैंने पास करवाया है. लेकिन विभाग के द्वारा लेआउट की प्रक्रिया में भूल हुई है. जिसमें नेशनल हाइवे ऑथरिटी को कहा गया है कि स्थानीय स्तर पर पहुंचकर ग्रामीणों ने बात कर रूट को बदलने का काम करें.

    अगर थोड़ी सी रूट बदल जाएगी तो घर कब्रिस्तान और मंदिर भी बच जाएगा. किसी भी समुदाय को किसी तरह की समस्या न हो इसका ख्याल रखा जाय. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 9 मार्च को विभाग की टीम यहां पहुंचेगी और ग्रामीणों से वार्त्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. मौके पर अधिवक्ता खलील अंसारी, फजलुल अंसारी, ग्राम प्रधान मुख्तार हुसैन, वार्ड सदस्य कासिम अंसारी, जाकिर मियां, तैयब अंसारी, इसराइल अंसारी, मुस्तफा मियां, मंटू अंसारी, एनुअल अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

    Irfan Ansari Jamtara jharkhand johar live news Mla National Highway Road Rural इरफान अंसारी ग्रामीण जामताड़ा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड नेशनल हाईवे विधायक सड़क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, राहुल वायनाड से, शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से और भूपेश बघेल राजनंदगांव से लड़ेंगे चुनाव  
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 09 March 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.