Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड : जेल सुरक्षा में तैनात जवानों समेत अन्य का तबादला, कारा महानिरीक्षक ने जारी किया आदेश
    झारखंड

    गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड : जेल सुरक्षा में तैनात जवानों समेत अन्य का तबादला, कारा महानिरीक्षक ने जारी किया आदेश

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2024Updated:March 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड मामले में धनबाद मंडल कारा ने बड़ी करवाई की है. जिसमें एक दर्जन से अधिक जेल सुरक्षा में तैनात जवान समेत  सफाईकर्मियों का तबादला कर दिया गया है. इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक,चालक समेत नाई व सफाईकर्मी हैं. कारा महानिरीक्षक, झारखंड सुदर्शन प्रसाद मंडल ने हत्याकांड के तीन माह बाद जांच कर रही टीम के अनुशंसा के बाद यह फैसला लिया है. इस बाबत सोमवार को आदेश जारी कर दी गयी.

    आदेश के तहत मनोज मंडल को उपकारा तेनुघाट,संयासी हाड़ी को चास बोकारो, दिलीप हाड़ी को केंद्रीय कारा दुमका, चंद्रदेव हाजरा को केंद्रीय कारा गिरिडीह, सुदामा हाड़ी को मंडल कारा जामताड़ा, विक्रम हाड़ी मंडल कारा चास, सूरज हाड़ी को केंद्रीय कारा दुमका, सत्येंद्र प्रसाद को मंडल कारा जामताड़ा भेजा गया है. इसके साथ ही दुमका केंद्रीय कारा के अभिषेक हरि, जामताड़ा के सुभाष हाड़ी, चास से आसू दास, तेनुघाट के जगदीश राम, जामताड़ा के सुभाष हाड़ी,चास के मतलू महली दुमका के दानीनाथ हरिजन और दुमका के अशोक मेहतर को धनबाद मंडल कारा में ट्रांसफर किया गया है.

    बता दें कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्याकांड में शूटर अमन सिंह धनबाद जेल में बंद था. इस दौरान यूपी के अपराधी रितेश यादव ने जेल में ही तीन दिसंबर 2023 को अमन  सिंह की गोली को मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद रांची सीआइडी थाना में चार जनवरी 2024 को कांड संख्या 1-2024 दर्ज किया गया. जिसके बाद सीआइडी ने शनिवार को चार्जशीट रांची के एजीसी (18) स्पेशल जज के कोर्ट में पेश किया. इस मामले को लेकर दर्जनों कर्मियों का सोमवार को तबादला कर दिया गया है. सीआइडी पूरे मामले की जांच कर रही है. जिसका आधार अमन सिंह हत्याकांड में पिस्टल का प्रयोग, जेल गोदाम में रखने और वहीं से निकाल अमन सिंह को गोली मारने के बिदुओं समेत अन्य मसले पर जांच जारी है. वहीं, गोदाम इंचार्ज शक के घेरे में है.

     

    Dhanbad Jail Division jawan jharkhand johar live news Sweeper Transfer कारा मण्डल जवान जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड तबादला धनबाद सफाईकर्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में अपराधियों ने मुखिया को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article झामुमो नेता सह फर्नीचर कारोबारी की बहु ने लगाए मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, घर पहुंची ओडिशा पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.